अनुष्पा झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अनुष्पा झील उड़ीसा राज्य में महानदी के बाएँ ओर स्थित है। यह कटक से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

  • यह ताजे पानी की झील है, जो प्राकृतिक सौदंर्य से भरपूर है।
  • विशाल अनुष्पा झील भारत में प्रमुख ताजे पानी की झीलों में से एक है, जो 141 हेक्‍टेयर के क्षेत्रफल में फैली हुई है।
  • इस झील का आकार एक घोड़े की नाल की तरह है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय है।
  • झील की सुंदरता सर्दियों के दिनों में और बढ़ जाती है। प्रवासी पक्षी भी सर्दियों के दिनों में यहां आश्रय लेने आते हैं।
  • अनुष्पा झील के पास में ही स्थित शारदा पहाड़ियाँ और बेंत के हरे-भरे वृक्ष और आम के पेड़ यहाँ के वातावरण को आकर्षित बनाते हैं।
  • प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यह झील पर्यटकों को कई गतिविधियां भी प्रदान करती है। यहाँ आकर पर्यटक फिशिंग और बोटिंग भी कर सकते है।
  • इस झील की सैर वर्ष के किसी भी दौर में की जा सकती है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अनुष्पा झील (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 11 अक्टूबर, 2014।

संबंधित लेख