काँकरिया झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
काँकरिया झील
काँकरिया झील, अहमदाबाद
नाम काँकरिया झील
देश भारत
राज्य गुजरात
नगर/ज़िला अहमदाबाद
निर्देशांक उत्तर- 23.006° पूर्व- 72.6011°
गूगल मानचित्र गूगल मानचित्र
निर्माता सुल्तान क़ुतुबुद्दीन
अन्य जानकारी काँकरिया झील को क़ुतुबु हौज़ और हौज-ए-क़ुतुबु के नाम से भी जाना जाता था।
अद्यतन‎

काँकरिया झील भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील है।

  • काँकरिया झील को 'क़ुतुबु हौज' और 'हौज-ए-क़ुतुबु' के नाम से भी जाना जाता था।
  • सुल्तान क़ुतुबुद्दीन ने काँकरिया झील का निर्माण 15वीं शताब्दी में शुरू किया और 1451 ईस्वी में स्थापित हुई।
  • लगभग डेढ़ कि.मी. परिधि में फैली इस झील के मध्य नगीनावाड़ी महल स्थित है।
  • काँकरिया झील के मध्य में बहुत ही सुंदर द्वीप महल है। यहाँ मुग़ल काल के दौरान नूरजहाँ और जहांगीर अक्सर घूमने जाया करते थे।
  • काँकरिया झील पर्यटकों के बीच में बहुत प्रसिद्ध है और यहाँ नौका विहार का भी उत्तम प्रबंध है।
  • काँकरिया झील के चारों ओर बहुत ही ख़ूबसूरत बगीचे है और इसी झील के निकट बाल वाटिका, चिड़ियाघर आदि स्थित हैं।
  • शाही बाग़ महल, शाह आलम का रोज़ा, केलिको टेक्सटाईल संग्रहालय, श्रेयांस लोक-कला संग्रहालय आदि शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन आकर्षण है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

विथिका

काँकरिया झील

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख