नाल सरोवर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
नाल सरोवर
नाल सरोवर
नाम नाल सरोवर
प्रकार कृत्रिम
देश भारत
राज्य गुजरात
क्षेत्रफल 116 वर्ग कि.मी.
गूगल मानचित्र नाल सरोवर
अद्यतन‎

नाल सरोवर भारत के गुजरात राज्य में स्थित एक ताजे पानी की झील है।

  • इस झील के चारों ओर सैलानियों के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
  • यहाँ पर प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
  • इस कारण से इसके जल की गुणवत्ता में कमी आती जा रही है।
  • यह लगभग 65 किमी की दूरी पर है। सरोवर क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल 300 तक टापू हैं जिनमें से 36 ऐसे बड़े टापू है जिनके अपने स्थानीय नाम हैं।
  • नल की संरचना के बारे में भूगर्भवेताओं का मानना है कि जहां पर आज नल सरोवर है वह कभी समुद्र का हिस्सा था जो खंभात की खाड़ी को कच्छ की खाड़ी से जोड़ता था।
  • भूगर्भीय परिवर्तनों से जब समुद्र पीछे चला गया तो यह एक बन्द संरचना में बदल गया।
  • वर्षाकाल में जब यह भर जाता है तब 120 वर्ग किमी क्षेत्रफल की विशाल उथली झील में बदल जाता है। आकार में तब भले ही यह विशाल लगता हो किंतु इस सरोवर की गहराई अपने सर्वाधिक विस्तार के समय भी 2.5 मीटर से अधिक नही होने पाती है। इसका कारण यह है कि इससे अधिक मात्रा में जल इस बेसिन से बाहर बह निकलता है। शीतकाल आते-आते यह स्तर घट कर 1 से 1.5 मीटर तक रह जाता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

  1. नल सरोवर (हिन्दी) indiawaterportal। अभिगमन तिथि: 1 दिसम्बर, 2016।