खुर्जा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

खुर्जा बुलंदशहर ज़िला, उत्तर प्रदेश का एक शहर है। यह उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है। इस शहर की दिल्ली से दूरी 45 मील (लगभग 72 कि.मी.) है। खुर्जा अपनी पॉटरी (मिट्टी के एक प्रकार के बर्तन) के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पॉटरी का कार्य बड़े पैमाने पर होता है।

  • खुर्जा से लगभग चारों ओर सड़क यातायात उपलब्ध है। दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार, अलीगढ, आगरा और कानपुर आदि के लिए यहाँ से सीधी बसें उपलब्ध हैं।
  • एक विशाल जैन मंदिर भी यहाँ है। जो जैनों की धार्मिक आस्था का केन्द्र है।
  • यहाँ मिट्टी के कलात्मक बर्तन बनाये जाते हैं। देश-विदेश में बोन चाइना के बने हुए बर्तन खुर्जा की ही देन हैं। संसार के 10 बड़े पॉटरी क्लस्टरों में खुर्जा शामिल है।
  • यहाँ गेहूँ, तिलहन, जौ, ज्वार, कपास और गन्ना आदि का व्यापार भी होता है। घी के लिए भी यह नगर प्रसिद्ध है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख