जंबुसार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जंबुसार गुजरात राज्य के भड़ौंच ज़िले में स्थित एक तालुका है। यह भड़ौंच नगर से लगभग 27 मील (लगभग 43.2 कि.मी.) की दूरी पर स्थित है।

  • गुजरात के इस स्थान का क्षेत्रफल 386 वर्ग मील है।
  • जंबुसार के पश्चिम का भाग सूखा तथा मैदानी है। पूर्व का भाग वनस्पति युक्त है।
  • यहाँ मीठे पानी के कई झरने हैं। ज्वार, बाजरा, गेहूँ, दलहन, तंबाकू तथा कपास यहाँ की प्रमुख कृषि उपज हैं।
  • यहाँ एक झील भी है, जो पवित्र समझी जाती है। इसके किनारों पर वृक्ष तथा मध्य में 50 फुट के व्यास का एक द्वीप है।
  • नगर में एक क़िला है, जिसमें आजकल अनेक सरकारी कार्यालय हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अली, सैय्यद मुजफ्फर। जंबुसार (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 05 मई, 2014।

संबंधित लेख