नरसिम्हा मंदिर, नेल्लोर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नरसिम्‍हा मंदिर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित है। हिन्दू धर्मशास्त्रों तथा मान्यताओं के अनुसार 'नरसिंह' श्रीविष्णु का चौथा अवतार माना जाता है।

  • यह प्रसिद्ध मंदिर नेल्‍लोर से 13 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • इस मंदिर को 'श्री वेदगिरि नरसिम्‍हा स्‍वामी मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है।
  • नरसिम्हा मंदिर हिन्दू पर्यटकों के बीच एक प्रसिद्ध तीर्थ स्‍थल है। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी यहां दर्शन करने आते है।
  • मंदिर के भीतर 'संतान वृक्ष' स्थित है, जो बच्‍चों के पैदा होने की मन्‍न्‍त मांगने के लिए प्रसिद्ध है। माना जाता है कि जिन दम्‍पतियों को बच्‍चे का सुख प्राप्‍त न हो, वह यहां आकर मन्‍नत मांग सकते हैं और उनकी मनोकामना पूरी भी होती है।[1]
  • यहाँ के कोंदी कसूली हुंडी में आकर दर्शनार्थी पूजा करते हैं। लोगों का मानना है कि बिच्‍छु या साँप के काटने पर यहां पूजा करने से लाभ मिलता है।
  • इस मंदिर में आदिलक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नरसिम्‍हा मंदिर, नेल्लोर (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 2 दिसम्बर, 2014।

संबंधित लेख