निकोलस विथिंगटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • निकोलस विथिंगटन को प्रमुख यूरोपीय यात्रियों में गिना जाता है। वह कप्तान बैस्ट के परिचर के रूप में भारत आया था।
  • वह 1612 ई. में भारत आया और फिर 1616 ई. में वापस गया। इसी बीच उसे 1614 ई. में नील के व्यापार में पूँजी निवेश के लिए तथा जॉन मिसेन्हाल की कार्यवाहियों के बारे में रिपोर्ट लाने के लिए आगरा भेजा गया।
  • उसका यात्रा विवरण ‘ट्रैक्टैट’ नाम से 1735 ई. में लंदन में प्रकाशित हुआ था।
  • अपने विवरण में निकोलस विथिंगटन ने गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद का नामोल्लेख किया है। उसने बताया है कि अहमदाबाद का आकार लंदन के समान है।
  • विथिंगटन के अनुसार सरखेज नील की ख़रीदारी का प्रमुख केंद्र था। उसने बनियों की तीस उपजातियों का भी वर्णन किया है।
  • उसके अनुसार राजपूतों में सती प्रथा का व्यापक प्रचलन था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख