पुन्नाडू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पुन्नाडू मैसूर का एक प्राचीन राज्य था। 5वीं से 6ठी शती के अभिलेख में इस प्राचीन राज्य का उल्लेख हुआ है।

  • 931 ई. में हरिषेण द्वारा रचित 'बृहत्कथाकोश' में भी पुन्नाडू का नामोल्लेख है।
  • 'पुन्नाडू' या 'पुन्नाट' की राजधानी कीर्तिपुर या कित्थीपुर नगरी में थी।
  • यह नगरी कावेरी नदी की सहायक नदी कपिनी या कब्बिनी के तट पर स्थित थी।
  • कीर्तिपुर का अभिज्ञान मैसूर के निकट स्थित 'कित्तूर' से किया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 564 |


संबंधित लेख