वृज्जि महाजनपद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(वज्जि से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • उत्तर बिहार का बौद्ध कालीन गणराज्य जिसे बौद्ध साहित्य में वृज्जि कहा गया है।
  • वास्तव में यह गणराज्य एक राज्य-संघ का अंग था जिसके आठ अन्य सदस्य (अट्ठकुल) थे जिनमें विदेह, लिच्छवी तथा ज्ञातृकगण प्रसिद्ध थे।
  • वृजियों का उल्लेख पाणिनि [1] में है।
  • कौटिल्य अर्थशास्त्र में वृजिकों को लिच्छविकों से भिन्न बताया गया है और वृजियों के संघ का भी उल्लेख किया गया है।
  • युवानच्वांग ने भी वृज्जि देश को वैशाली से अलग बताया है [2] किन्तु फिर भी वृजियों का वैशाली से निकट सम्बन्ध था।
  • बुद्ध के जीवनकाल में मगध सम्राट अजातशत्रु और वृज्जि गणराज्य में बहुत दिनों तक संघर्ष चलता रहा।
  • महावग्ग के अनुसार अजातशत्रु के दो मन्त्रियों सुनिध और वर्षकार (वस्सकार) ने पाटलिग्राम (पाटलिपुत्र) में एक क़िला वृज्जियों के आक्रमणों को रोकने के लिए बनवाया था।
  • महापरिनिब्बान सुत्तन्त में भी अजातशत्रु और वृज्जियों के विरोध का वर्णन है।
  • वज्जि शायद वृजि का ही रूपांतर है [3]
  • बुल्हर के मत में वज्रि का नामोल्लेख अशोक के शिलालेख सं. 13 में है।
  • जैन तीर्थंकर महावीर वृज्जि गणराज्य के ही राजकुमार थे।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पाणिनि 4,2,131
  2. दे. वाटर्स 2,81
  3. राय चौधरी, पोलिटिकल हिस्ट्री ऑव ऐशेंट इंडिया – पृ. 255

संबंधित लेख