द्रोणाचार्य पुरस्कार युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक खेल कोचिंग पुरस्कार है। यह सम्मान हर साल ऐसे जानेमाने कोचों (प्रशिक्षकों) को दिया जाता है, जिन्होंने सफलतापूर्वक खिलाड़ियों या टीमों को प्रशिक्षित किया है और जिसकी वजह से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन सफलता हासिल की है। वर्ष 2020 में पुरस्कृत प्रशिक्षकों के नाम इस प्रकार हैं, जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया-
| क्र.स. | वर्ष | नाम | खेल क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 1. | 2020 | धर्मेंद्र तिवारी | तीरंदाजी (लाईफटाइम) |
| 2. | 2020 | पुरुषोत्तम राय | एथलेटिक्स (लाईफटाइम) |
| 3. | 2020 | शिव सिंह | मुक्केबाज़ी (लाईफटाइम) |
| 4. | 2020 | रोमेश पठानिया | हॉकी (लाईफटाइम) |
| 5. | 2020 | कृष्ण कुमार हुड्डा | कबड्डी (लाईफटाइम) |
| 6. | 2020 | विजय भालचंद्र मुनीश्वर | पैरा पावरलिफ्टिंग (लाईफटाइम) |
| 7. | 2020 | नरेश कुमार | टेनिस (लाईफटाइम) |
| 8. | 2020 | ओम प्रकाश दहिया | कुश्ती (लाईफटाइम) |
| 9. | 2020 | जूड फेलिक्स सेबेस्टियन | हॉकी |
| 10. | 2020 | योगेश मालवीय | मल्लखंब |
| 11. | 2020 | जसपाल राणा | निशानेबाज़ी |
| 12. | 2020 | कुलदीप कुमार हांडू | वुशु |
| 13. | 2020 | गौरव खन्ना | बैडमिंटन |
|
|
|
|
|
|