गंगा माता मंदिर, जयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:51, 26 दिसम्बर 2014 का अवतरण (''''गंगा माता मंदिर''' जयपुर, राजस्थान का प्रसिद्ध [[ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गंगा माता मंदिर जयपुर, राजस्थान का प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थल है। यह जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाता है। जयपुर के महाराजा सवाई माधोसिंह ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 'गोविंद देवजी मंदिर' के पीछे जयनिवास उद्यान में बना गंगा माता मंदिर कई मायनों में ख़ास है। यहाँ का स्थापत्य, शिल्प, खूबसूरती और विशेषताएं ही दर्शनीय नहीं हैं, बल्कि ख़ास हैं इस मंदिर के निर्माण के पीछे राजपरिवार के सदस्यों की भावनाएं।

इन अमूल्य भावनाओं के साथ इस संगमरमर और लाल पत्थरों से बने मंदिर में कुछ बहुत मूल्यावान वस्तु भी है। वह है इस मंदिर में गंगा माता की मूर्ति के पास रखा लगभग 11 किला स्वर्ण कलश। 10 किलो 812 ग्राम के इस सोने के कलश में गंगाजल को सुरक्षित रखा गया है। इतने मूल्यवान कलश के लिए यहां गनमैन भी नियुक्त किए गए हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख