अरू घाटी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अरू घाटी जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक, जो पहलगाम, अनन्तनाग ज़िले में स्थित है। पहलगाम को बॉलीवुड के कारण विशेष पहचान मिली है, क्योंकि इसके आसपास स्थित अरू घाटी तथा बेताव घाटी में कई फ़िल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

  • यदि पर्यटक पहलगाम में हैं तो उन्हें यहां से 11 किलोमीटर की दूरी पर और समुद्र तल से 2408 मीटर की ऊँचाई पर स्थित अरू घाटी की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।
  • इस घाटी में जाने के बाद यहां के खूबसूरत नज़ारे यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेंगे। यदि पर्यटक चाहें तो पहलगाम से ट्रैकिंग के जरिये भी आसानी से अरू घाटी पहुँच सकते हैं।
  • अरू घाटी के घास के मैदान भी कैम्पिंग के लिए अच्छे स्थान हैं। यहां आने वाले ट्रैकर सोनमर्ग से अरू तक का 3 दिन तक का पैकेज भी ले सकते हैं।[1]
  • चहचहाते पक्षियों की आवाज, सरसराती ठंडी हवाओं और नीले आकाश के बीच बसा अरू शहरी जीवन से दूर लिद्दर नदी के किनारे बसा हरा भरा और मैदानी इलाका है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अरू वैली (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 10 जून, 2014।

संबंधित लेख