शिवप्रसाद गुप्त

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
शिवप्रसाद गुप्त

शिवप्रसाद गुप्त (जन्म- 28 जून, 1883, बनारस, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 24 अप्रैल, 1944) हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक थे। देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों को इनका समर्थन प्राप्त था। अपनी राष्ट्रवादी गतिविधियों के लिए भी शिवप्रसाद गुप्त ने कई बार जेल की सजा काटी। ये 'काशी विद्यापीठ' के संस्थापक थे। बनारस में 'भारत माता मन्दिर' का निर्माण भी इन्होंने करवाया था।

जन्म तथा शिक्षा

शिवप्रसाद गुप्त का जन्म बनारस, उत्तर प्रदेश के एक समृद्ध वैश्य परिवार में 28 जून, 1883 को हुआ था। उन्होंने संस्कृत, फ़ारसी और हिन्दी का अध्ययन घर पर ही किया था। उन्होंने इलाहाबाद से स्नात्तक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

राष्ट्रवादी

पण्डित मदन मोहन मालवीय, लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी, आचार्य नरेन्द्र देव तथा डॉ. भगवान दास से शिवप्रसाद गुप्त अत्यन्त प्रभावित थे। क्रांतिकारियों को भी इनका सहयोग प्राप्त था। वे अपनी राष्ट्रवादी गतिविधियों के कारण अनेक बार जेल भी गये।

महत्त्वपूर्ण कार्य

गुप्तजी ने 'आज' नाम से एक राष्ट्रवादी दैनिक पत्र निकाला था। 'काशी विद्यापीठ' के संस्थापक भी शिवप्रसाद गुप्त थे। उन्होंने बनारस में 'भारत माता मन्दिर' का भी निर्माण करवाया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख