कृष्णराजसागर झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 25 अक्टूबर 2017 का अवतरण (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कृष्णराजसागर मैसूर नगर से 12 मील उत्तर पश्चिम में एक कृत्रिम जलाशय (क्षेत्रफल 49 1/2 वर्गमील) है। इस जलाशय का निर्माण कावेरी नदी पर 124 फुट ऊँचा तथा 1,314 फुट लंबा बाँध बाँधकर किया गया है।

  • कृष्णराजसागर झील में कावेरी, हेमावती तथा लक्ष्मणरतीर्था नदियाँ गिरती हैं, जिनसे निकाली गई कई नहरें जलाशय के आस पास की 92,000 एकड़ भूमि की सिंचाई के लिये उपयोगी है। कृष्णराजसागर बाँध पर जल विद्युत भी उत्पन्न की जाती है और इसी से बंगलोर नगर को पानी पहुँचाया जाता है।[1]
  • इसके पास कावेरी नदी के बाएँ तट पर वृंदावन नामक वाटिका है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
  • जिस स्थान पर कावेरी नदी जलाशय में प्रेवश करती हैं यहाँ कृष्णराजनगर नामक छोटा कस्बा है जो मिट्टी के सुंदर बर्तनों के गृह उद्योग के लिये प्रसिद्ध है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 कृष्णराजसागर (हिन्दी) भारत कोश। अभिगमन तिथि: 24 जुलाई, 2015।

संबंधित लेख