![]() |
एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कोटेश्वर (बहुविकल्पी) |
कोटेश्वर या 'कोटीश्वर' कच्छ, गुजरात में समुद्र तट पर स्थित एक छोटा-सा बंदरगाह है। कच्छ की प्राचीन राजधानी इसी स्थान पर हुआ करती थी।[1]
- संभव है कि चीनी यात्री युवानच्वांग ने जिस नगर 'किए-शिफाली' का कच्छ की राजधानी के रूप में अपने यात्रावृत्त में वर्णन किया है, वह कोटिश्वर ही रहा हो।
- प्रोफ़ेसर लोशन के मत में 'किए-शिफाली' का संस्कृत रूप 'कच्छेश्वर' होना चाहिए। कोटेश्वर में इसी नाम का एक शिव मंदिर भी है।
- यहाँ से दो मील पर कच्छ प्रदेश का अति प्राचीन तीर्थ 'नारायणसर' है, जहाँ महाप्रभु वल्लभाचार्य सोलहवीं शती में आए थे।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 232 |