माट्टूपेट्टी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

माट्टूपेट्टी मुन्नार शहर, केरल से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुत ही मनोरम स्थान है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1700 मीटर की ऊँचाई पर अवस्थित है।

  • माट्टुपेट्टी अपने बाँध और ख़ूबसूरत झील के लिए जाना जाता है। यहाँ नौका विहार की सुविधा भी है।
  • यहाँ आने वाले पर्यटक आस-पास के पहाड़ों और भू-दृश्यों का आनन्द लेते हैं।
  • माट्टूपेट्टी की प्रसिद्धि का श्रेय इंडो-स्विस लाइवस्टॉक परियोजना द्वारा संचालित डेयरी फ़ार्म को भी जाता है। यहाँ गायों की अधिक दूध देने वाली नस्लें को देखा जा सकता है।
  • हरे-भरे चाय के बगान, ऊँचे-नीचे घास के मैदान और शोला वन के साथ-साथ माट्टूपेट्टी ट्रैकिंग के लिए भी आदर्श स्थल है।
  • यहाँ पर देश-विदेश के विभिन्न प्रकार के पक्षियों का भी बसेरा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख