"जामा मस्जिद दिल्ली": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
छो (Adding category Category:मस्जिद (को हटा दिया गया हैं।)) |
छो (Adding category Category:मुस्लिम धार्मिक स्थल (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
[[Category:पर्यटन कोश]] | [[Category:पर्यटन कोश]] | ||
[[Category:मस्जिद]] | [[Category:मस्जिद]] | ||
[[Category:मुस्लिम धार्मिक स्थल]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ |
07:17, 20 नवम्बर 2011 का अवतरण

Jama Masjid, Delhi
भारत में दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। जामा मस्जिद लाल क़िले से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। सन 1650 ई. में शाहजहाँ ने इस मस्जिद का निर्माण शुरू करवाया था। जामा मस्जिद को बनने में 6 वर्ष का समय और 10 लाख रुपए लगे थे।

Jama Masjid, Delhi
जामा मस्जिद बहुआ पत्थर और सफ़ेद संगमरमर से निर्मित है। इस मस्जिद में उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है। जामा मस्जिद का पूर्वी द्वार केवल शुक्रवार को ही खुलता है। इस द्वार के बारे में कहा जाता है कि सुल्तान इसी द्वार का प्रयोग करते थे। जामा मस्जिद का प्रार्थना गृह बहुत ही सुंदर है। इसमें ग्यारह मेहराब हैं जिसमें बीच वाला मेहराब अन्य से कुछ बड़ा है। इसके ऊपर बने गुंबदों को सफ़ेद और काले संगमरमर से सजाया गया है जो निज़ामुद्दीन दरगाह की याद दिलाते हैं।
|
|
|
|
|