आंध्र प्रदेश पर्यटन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

Tirumala Venkateswara Temple, Tirupati
- हैदराबाद में चारमीनार, सालारजंग संग्रहालय और गोलकुंडा क़िला
- वारंगल में सहस्त्र स्तंभ मंदिर और क़िला
- यादागिरिगुट्टा में श्रीलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर
- नागार्जुनकोंडा और नागार्जुन सागर में बौद्ध स्तूप
- तिरूमाला-तिरूपति में श्री तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर
- श्रीसेलमक का श्रीमल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर
- विजयवाड़ा का कनक दुर्गा मंदिर

Golkonda Fort, Hyderabad
- पानीगिरि, जहाँ प्राचीन शातवाहन कालीन बौद्ध उपनिवेश के भग्नावेशेष हैं।
- अन्नावरम में श्री सत्यनारायण स्वामी मंदिर
- सिम्हाचलम में श्री वराह नरसिंह स्वामी मंदिर
- भद्राचलम में श्री सीताराम मंदिर, अरकुघाटी, होर्सले पहाडियाँ, शेषचलम पहाड़ियाँ, एरामला पर्वतमाला, नल्लामलाई पर्वत और नेलापटटू आदि आंध्र प्रदेश के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं।
- हैदराबाद की हुसैन सागर झील में टैंकबंद में प्रमुख तेलुगु महापुरुषों की 33 आदमक़द मूर्तियां लगाई गई हैं और झील के बीच में जिब्राल्टर चट्टान पर 60 फुट की विशालकाय बुद्ध प्रतिमा लगाई गई है। यह झील हैदराबाद और सिकंदराबाद शहरों को अलग करती है।
- केसरपल्ली आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िलांतर्गत एक ऐतिहासिक स्थान है।
नगुला पहाड़
मुख्य लेख : नगुला पहाड़
नगुला पहाड़ आन्ध्र-प्रदेश के नलगोंडा ज़िले में स्थित है। यह स्थान प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इन मन्दिरों में से एक मन्दिर के प्रवेशद्वार पर सुन्दर शिल्पकला प्रदर्शित की गई है।
दावलेश्वरम
मुख्य लेख : दावलेश्वरम
दावलेश्वरम नगर पूर्वी - गोदावरी ज़िला, पूर्वोत्तर आंध्र प्रदेश राज्य, दक्षिण भारत में स्थित है। गोदावरी नदी के मुहाने पर स्थित दावलेश्वरम में 3.2 किमी लंबा बाँध है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ