1 भारत के चारों कोनों में स्थापित चार धामों में से कौन-सा एक पूर्वी दिशा में स्थापित है?
2 'दीपावली' का पर्व किस मास की किस तिथि को मनाया जाता है?
3 द्वापर युग के कुल कितने दिव्य वर्ष माने गए हैं?
4 महाभारतकालीन नगर हस्तिनापुर को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
5 वह कौन-सा पक्षी है, जिसकी तुलना ध्यानस्थ योगी से की जाती है?
6 'जब्रो' नृत्य शैली किस क्षेत्र से सम्बद्ध है?
7 निम्नलिखित में से कौन-सा नाट्य ग्रन्थ जयदेव द्वारा रचित है?
8 मनुष्य जीवन को कितने आश्रमों में विभाजित किया गया है?
9 भागवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने कौन-सा त्योहार मनाया था?
10 गंगा को 'त्रिपथगा' क्यों कहा जाता है?
11 उन ऋषि का क्या नाम है, जो 'नारायण-नारायण' कहते हुए तीनों लोकों में विचरण करते रहते हैं?
12 'क्षत्रिय कुण्ड' ग्राम का सम्बन्ध किस महापुरुष से है?
13 निम्नलिखित में से किस संत कवि ने समाज की विद्रूपता एवं रूढ़िवादिता पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रहार किया?
14 स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म गुजरात के काठियावाड़ ज़िले के किस गाँव में हुआ था?
15 विक्रमी संवत का आरम्भ किस मास की किस तिथि को होता है?
16 दादाजी कोंडदेव किस वीर पुरुष के गुरु का नाम था?
17 निम्न में से किस स्थान पर 'कुम्भ मेला' नहीं लगता है?
18 'धनगिरि राजा' नृत्य शैली किस प्रान्त से सम्बद्ध है?
19 'अष्टांगसंग्रह', 'अष्टांगहृदय', 'मध्यमसंहिता' और 'रसरत्नसमुच्चय' नामक आयुर्वैदिक चिकित्सा ग्रन्थ किसके द्वारा रचित हैं?
20 'कूर्मावतार' कब हुआ था?
21 'अनंग' किस देवता को कहा जाता है?
22 'संस्कार' कुल कितने प्रकार के होते हैं?
23 उस तीर्थ स्थल का क्या नाम है, जो पितरों के पिण्डदान के लिए प्रसिद्ध है?
24 किस संत कवि के पदों का संग्रह 'बीजक' कहलाता है?
25 निम्नलिखित में से किस गाँव से वीर सावरकर का सम्बंध है?
26 किस देवता की चार भुजाओं में शंख, चक्र, गदा व कमल हैं; गले में वैजयंती माला तथा छाती पर कौस्तुभ मणि है?
27 दिल्ली, मथुरा और आगरा किस नदी के किनारे स्थित हैं?
28 'नौचन्दी' का प्रसिद्ध मेला किस शहर में लगता है?
29 'भावप्रकाश निघंटु' नामक आयुर्वैदिक चिकित्सा ग्रन्थ के लेखक कौन हैं?
30 वराहवतार किस तिथि को हुआ था?
31 श्रीराम के भक्त हनुमानजी का नाम 'हनुमान' कैसे पड़ा?
32 श्रृंगार कुल कितने प्रकार के होते हैं?
33 देवों एवं असुरों द्वारा किये गए 'समुद्र मंथन' से निकले अश्व का नाम क्या था?
34 आदि शंकराचार्य किस मत/वाद के प्रवर्तक थे?
35 भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म बिहार के छपरा ज़िले के किस गाँव में हुआ था?
36 अंग्रेज़ों के विरुद्ध भारत का 'प्रथम स्वतंत्रता संग्राम' कब लड़ा गया था?
37 निम्न में से किसकी गणना पंच कन्याओं में नहीं होती है?
38 किस नदी में स्नान करने पर यह माना जाता है कि संतानक लोक प्राप्त होता है?
39 निम्न में से कौन-सा मेला बुन्देलखण्ड में आयोजित होता है?
40 'स्वप्नवासवदत्ता' एवं 'प्रतिज्ञा यौगंधरायण' नाट्य ग्रन्थों के रचयिता कौन हैं?
41 'वामनावतार' किस तिथि को हुआ था?
42 अर्जुन को 'पार्थ' क्यों कहा जाता था?
43 'संवत्सर' कुल कितने हैं?
44 गंगा के उद्गम स्थल का नाम क्या है?
45 माधवाचार्य किस मत/वाद के प्रवर्तक थे?
46 प्राचीन भारतीय शिक्षा का प्रमुख केन्द्र तक्षशिला वर्तमान में किस देश में है?
47 मत्स्यवतार किस तिथि को हुआ था?
48 वह कौन बालक था, जो पिता के आदेश पर यम से मिलने जा पहुँचा था?
49 निम्न में से किस पक्षी को कामदेव का वाहन माना जाता है?
50 'माघ बिहू' और 'रंगाली बिहू' पर्व किस प्रान्त में प्रधानता से मनाये जाते हैं?
51 सुप्रसिद्ध संगीत ग्रन्थ 'संगीत रत्नाकर' के रचयिता कौन हैं?
52 भगवान परशुराम का अवतार कब हुआ था?
53 पंजाब राज्य का नाम 'पंजाब' कैसे पड़ा?
54 पुरियाँ (पुरी) कुल कितनी हैं?
55 यमुना के उद्गम स्थल का नाम क्या है?
56 'विशिष्टाद्वैतवाद' के प्रवर्तक कौन थे?
57 'अजन्ता' एवं 'एलोरा की गुफ़ाएँ' किस प्रान्त में स्थित हैं?
58 गोस्वामी तुलसीदास ने अपना शरीर त्याग कब किया था?
59 वह मुनि कौन थे, जिनके पिता का नाम वही था, जो नाम उनकी माता का था?
60 'मिंजर मेला' व 'त्रिलोकीनाथ मेला' हिमाचल प्रदेश के किस स्थल पर आयोजित होते हैं?