तमिलसाई सुंदरराजन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
तमिलसाई सुंदरराजन
| |
पूरा नाम | तमिलसाई सुंदरराजन |
जन्म | 2 जून, 1961 |
जन्म भूमि | नागरकोवली, मद्रास |
पति/पत्नी | डॉ. पी. सुंदरराजन |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ व प्रथम महिला राज्यपाल, तेलंगाना |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्यपाल, तेलंगाना - 8 सितम्बर, 2019 से पदस्थ तमिलनाडु में भाजपा अध्यक्ष- 16 अगस्त, 2014 से 1 सितंबर, 2019 |
संबंधित लेख | राज्यपाल, भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची |
अद्यतन | 16:33, 13 सितम्बर 2020 (IST)
|
तमिलसाई सुंदरराजन (अंग्रेज़ी: Tamilisai Soundararajan, जन्म- 2 जून, 1961, नागरकोवली, मद्रास) भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वह तेलंगाना की राज्यपाल हैं। उन्हें 8 सितंबर, 2019 से तेलंगाना की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
- तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने तमिलसाई सुंदरराजन को पद की शपथ दिलाई।
- तमिलसाई सुंदरराजन तमिलनाडु में भाजपा प्रमुख और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1 सितंबर को उन्हें तेलंगाना की दूसरी राज्यपाल के रूप में नामित किया था। तेलंगाना का गठन 2 जून, 2014 को हुआ था। इससे पहले ई. एस. एल. नरसिम्हन इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाली तमिलसाई सुंदरराजन की आयु राज्यों के राज्यपालों में सबसे कम है जबकि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी. बी. हरिचंदन (85) सबसे अधिक आयु के हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | राज्यपाल/उपराज्यपाल | चित्र | कार्यकाल प्रारम्भ |