राजीव थारानाथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:00, 29 दिसम्बर 2021 का अवतरण ('thumb|250px|राजीव थारानाथ '''राजीव थारानाथ'''...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
राजीव थारानाथ

राजीव थारानाथ (अंग्रेज़ी: Rajeev Taranath, जन्म- 17 अक्टूबर, 1932) भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं, जो सरोद बजाते हैं। वह भारत के ही ख्याति प्राप्त अली अकबर ख़ान के शिष्य हैं। राजीव थारानाथ को साल 2019 में पद्म श्री और 1999-2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित भारत के कुछ सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं।

  • राजीव थारानाथ ने साहित्य में पीएचडी की थी। उन्होंने क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरुचिरापल्ली में एक प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।
  • बाद में कुछ समय पश्चात राजीव थारानाथ कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) आ गये, जहाँ उन्होंने अली अकबर ख़ान के संरक्षण में अपना संगीत प्रशिक्षण शुरू किया।
  • राजीव थारानाथ ने 2009 में खान के निधन तक अपने गुरु से सीखना जारी रखा।
  • रविशंकर, अन्नपूर्णा देवी, निखिल बनर्जी और आशीष ख़ान जैसे गुरुओं का भी राजीव थारानाथ को मार्गदर्शन मिला है।
  • उन्हें साल 2019 में पद्म श्री और 1999-2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित भारत के कुछ सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं।
  • राजीव थारानाथ ने फोर्ड फाउंडेशन के विद्वान (1989 से 1992) के रूप में मैहर-अलाउद्दीन घराने की शिक्षण तकनीकों पर शोध और प्रकाशन भी किया।
  • संगीत के क्षेत्र में इनके योगदान के लिये निम्न पुरस्कार व सम्मान मिले हैं-
  • बसवश्री पुरस्कार, 2021
  • एस.वी. नारायणराव मेमोरियल नेशनल अवार्ड, 2020
  • पद्म श्री, 2019
  • नदोजा' पुरस्कार, 2018
  • संगीत विधान पुरस्कार, 2018
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1999-2000
  • संगीत नृत्य अकादमी पुरस्कार, 1993
  • कर्नाटक राज्य प्रशस्ति, 1996
  • केम्पे गौड़ा पुरस्कार, 2006
  • ब्रह्मरम्बा एन नागराज राव स्वर्ण पदक


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख