एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

2000

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2000 का है।

जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2057 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1922 है।

वर्ष ईसवी सन् 2000 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1 जनवरी - न्यूजीलैंड से 860 किमी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
  • 3 जनवरी- कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
  • 5 जनवरी - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
  • 7 जनवरी - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
  • 14 जनवरी - कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
  • 16 जनवरी - चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
  • 21 जनवरी - एशिया के प्रथम 'स्लिट लिवर' का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ, हिमतक्षेस की बैठक मस्कट में प्रारम्भ।
  • 24 जनवरी - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।
  • 26 जनवरी - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
  • 28 जनवरी - अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
  • 31 जनवरी - हवाला केस के सभी आरोपी बरी।
  • 6 फ़रवरी - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • 7 फ़रवरी - भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
  • 12 फ़रवरी - पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर' से सम्मानित, पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
  • 13 फ़रवरी - बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
  • 14 फ़रवरी - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।
  • 17 फ़रवरी - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
  • 19 फ़रवरी - तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
  • 20 फ़रवरी - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
  • 21 फ़रवरी - भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
  • 25 फ़रवरी - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
  • 29 फ़रवरी - चेचेन्या के 99 प्रतिशत हिस्से पर रूसी सेनाओं का कब्ज़ा, रवाण्डा के प्रधानमंत्री पिरे सेलेस्टिन रविगेमा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 1 मार्च - मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2 मार्च - चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।
  • 3 मार्च - अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा।
  • 14 मार्च - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 18 मार्च - उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
  • 21 मार्च - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया, गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 27 मार्च - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • 28 मार्च - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
  • 31 मार्च - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
  • 6 अप्रैल - कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
  • 7 अप्रैल - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार 'योर आनर' का प्रकाशन प्रारम्भ।
  • 8 अप्रैल - गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
  • 10 अप्रैल - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
  • 14 अप्रैल - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट -2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
  • 15 अप्रैल - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी-77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
  • 30 अप्रैल - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पहली बार पाकिस्तान तथा अफ़ग़ानिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप।
  • 1 मई - अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
  • 7 मई - ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नये राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।
  • 8 मई - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
  • 9 मई - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
  • 11 मई - दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी 'आस्था' भारत का एक अरबवाँ बच्चा।
  • 13 मई - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता।
  • 17 मई - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
  • 19 मई - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
  • 20 मई - फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 24 मई - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
  • 27 मई - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
  • 28 मई - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
  • 2 जून - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर, मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
  • 7 जून - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
  • 20 जून - काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 26 जून - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
  • 29 जून - सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया, विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
  • 1 जुलाई - लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
  • 3 जुलाई - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 5 जुलाई - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 9 जुलाई - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • 13 जुलाई - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
  • 15 जुलाई - सिएरा लियोन में सैन्य कार्रवाई द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
  • 18 जुलाई - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 23 जुलाई - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह -8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 26 जुलाई - फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
  • 29 जुलाई - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
  • 30 जुलाई - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
  • 1 अगस्त - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
  • 3 अगस्त - ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
  • 7 अगस्त - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
  • 9 अगस्त - जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
  • 10 अगस्त - श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
  • 11 अगस्त - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • 13 अगस्त - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 15 अगस्त - उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
  • 16 अगस्त - वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
  • 17 अगस्त - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
  • 18 अगस्त - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
  • 19 अगस्त - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
  • 21 अगस्त - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
  • 24 अगस्त - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
  • 28 अगस्त - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 29 अगस्त - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 1 सितम्बर - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
  • 2 सितम्बर - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
  • 4 सितम्बर - श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
  • 5 सितम्बर - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
  • 6 सितम्बर - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 8 सितम्बर - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
  • 12 सितम्बर - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
  • 13 सितम्बर - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
  • 14 सितम्बर - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया, ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।
  • 15 सितम्बर - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
  • 17 सितम्बर - जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
  • 20 सितम्बर - क्लिंटन दम्पत्ति व्हाइट वाटर कांड के आरोपों से मुक्त।
  • 21 सितम्बर - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी की स्थापना।
  • 23 सितम्बर - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
  • 25 सितम्बर - यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे, सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।
  • 27 सितम्बर - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 28 सितम्बर - सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
  • 29 सितम्बर - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
  • 1 अक्टूबर - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
  • 2 अक्टूबर - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
  • 4 अक्टूबर - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 5 अक्टूबर - यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।
  • 6 अक्टूबर - इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू, यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 7 अक्टूबर - जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
  • 8 अक्टूबर - वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने, इस्रायल, फ़िलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।
  • 10 अक्टूबर - श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
  • 11 अक्टूबर - दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
  • 12 अक्टूबर - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
  • 13 अक्टूबर - दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।
  • 14 अक्टूबर - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
  • 17 अक्टूबर - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
  • 18 अक्टूबर - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
  • 2 अक्टूबर - काहिरा में अरब शिखर सम्मेलन शुरू, संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्रायल के ख़िलाफ़ निन्दा प्रस्ताव पारित, फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में इस्रायली आबादी अवैध करार।
  • 23 अक्टूबर - अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।
  • 24 अक्टूबर - दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा।
  • 25 अक्टूबर - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
  • 29 अक्टूबर - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 1 नवम्बर - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
  • 2 नवम्बर - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
  • 4 नवम्बर - संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
  • 7 नवम्बर - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
  • 8 नवम्बर - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
  • 9 नवंबर - उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
  • 10 नवम्बर - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
  • 11 नवम्बर - ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
  • 15 नवम्बर - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
  • 16 नवम्बर - रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
  • 19 नवम्बर - पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
  • 22 नवम्बर - पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
  • 27 नवम्बर - फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
  • 30 नवम्बर - अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने पुनर्मतगणना की अपील की।
  • 1 दिसम्बर - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
  • 3 दिसम्बर - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • 5 दिसम्बर - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
  • 8 दिसम्बर - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन' खोजा।
  • 9 दिसम्बर - दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
  • 10 दिसम्बर - नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
  • 14 दिसम्बर - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 15 दिसम्बर - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
  • 17 दिसम्बर - भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 18 दिसम्बर - फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
  • 19 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
  • 23 दिसम्बर - न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
  • 24 दिसंबर - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
  • 27 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
  • 30 दिसम्बर - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।

वर्ष ईसवी सन् 2000 में जन्मे व्यक्ति

वर्ष ईसवी सन् 2000 में हुए निधन

वर्ष ईसवी सन् 2000 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

2024, 2023, 2022, 2021, 1709, 1708, 1707, 1706, 1705, 1710, 1719, 1718, 1717, 1716, 1715, 1714, 1713, 1712, 1711, 1720, 1721, 1722, 1723, 1724, 1725, 1726, 1727, 1728, 1729, 1730, 1731, 1732, 1733, 1734, 1735, 1736, 1737, 1738, 1739, 1740, 1741, 1742, 1743, 1744, 1745, 1746, 1747, 1751, 1752, 1753, 1754, 1755, 1756, 1757, 1748, 1749, 1750, 1758, 1759, 1760, 1761, 1762, 1763, 1764, 1765, 1766, 1767, 1768, 1769, 1770, 1704, 1703, 1702, 1701, 1700, 1771, 1772, 1773, 1774, 1775, 1776, 1777, 1778, 1779, 1780, 1781, 1782, 1783, 1784, 1785, 1786, 1787, 1788, 1789, 1790, 1791, 1792, 1793, 1794, 1795, 1796, 1797, 1798, 1799, 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805, 1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812, 1813, 1814, 1815, 1816, 1817, 1818, 1819, 1820, 1821, 1822, 1823, 1824, 1825, 1826, 1827, 1828, 1829, 1830, 1831, 1832, 1833, 1834, 1835, 1836, 1837, 1838, 1839, 1840, 1841, 1842, 1843, 1844, 1845, 1846, 1847, 1848, 1849, 1811, 1850, 1851, 1852, 1853, 1854, 1855, 1856, 2020, 2019, 2018, 2015, 2016, 2017, 2014, 2013, 1887, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005, 2004, 2003, 2002, 2001, 2000, 1999, 1998, 1997, 1996, 1995, 1994, 1993, 1992, 1991, 1990, 1989, 1988, 1987, 1986, 1985, 1984, 1983, 1982, 1981, 1980, 1979, 1978, 1977, 1976, 1975, 1974, 1973, 1972, 1971, 1970, 1969, 1968, 1967, 1966, 1965, 1964, 1963, 1962, 1961, 1960, 1959, 1958, 1957, 1956, 1955, 1954, 1953, 1952, 1951, 1950, 1949, 1948, 1947, 1946, 1945, 1944, 1943, 1942, 1941, 1940, 1939, 1938, 1937, 1936, 1935, 1934, 1933, 1932, 1931, 1930, 1929, 1928, 1927, 1926, 1925, 1924, 1923, 1922, 1921, 1920, 1919, 1918, 1917, 1916, 1915, 1914, 1913, 1912, 1911, 1910, 1909, 1908, 1907, 1906, 1905, 1904, 1903, 1902, 1901, 1900, 1899, 1898, 1897, 1896, 1895, 1894, 1893, 1892, 1891, 1890, 1889, 1888, 1886, 1885, 1884, 1883, 1882, 1881, 1880, 1879, 1878, 1877, 1876, 1875, 1874, 1873, 1872, 1871, 1870, 1869, 1868, 1867, 1866, 1865, 1864, 1863, 1862, 1861, 1860, 1859, 1858, 1857