उत्तर प्रदेश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
India-flag.gif
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh Map.jpg
राजधानी लखनऊ, आगरा
राजभाषा(एँ) हिंदी और उर्दू
स्थापना 12 जनवरी 1950
जनसंख्या 166,052,859
क्षेत्रफल 240928 sqkm
जलवायु उष्णदेशीय मानसून
तापमान 31 °C
· ग्रीष्म 46 °C
· शरद 5°C
मंडल 18
ज़िले 71
सबसे बड़ा नगर कानपुर
महानगर कानपुर
बड़े नगर लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी(बनारस), गोरखपुर, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर
मुख्य ऐतिहासिक स्थल वाराणसी, आगरा, इलाहाबाद, कन्नौज, कुशीनगर, कौशम्बी, चित्रकूट, झांसी, फैजाबाद, मेरठ,
मुख्य पर्यटन स्थल मथुरा, वृन्दावन, आगरा, वाराणसी, अयोध्‍या, चित्रकूट, फतेहपुर सीकरी, सारनाथ, श्रावस्‍ती, कुशीनगर
मुख्य धर्म-सम्प्रदाय हि्न्दू, मुस्लिम, ईसाई, बौध्द, जैन एवं अन्य एवं अन्य
लिंग अनुपात 1000:898 ♂/♀
साक्षरता 57.36%%
· स्त्री 42.97%%
· पुरुष 70.22%%
उच्च न्यायालय इलाहाबाद
राज्यपाल बी. एल. जोशी
मुख्यमंत्री मायावती
नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव
विधानसभा सदस्य 404
विधान परिषद सदस्य 100
लोकसभा क्षेत्र 80
बाहरी कड़ियाँ http://bharat.gov.in
अद्यतन‎ 2010/03/25
Uttar Pradesh Logo.gif

उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश भारत का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। उत्तर प्रदेश के दूसरे महत्त्वपूर्ण नगर- आगरा, अलीगढ, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी( बनारस), गोरखपुर, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर हैं। इस राज्य के पड़ोसी राज्य हैं - उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। उत्तर प्रदेश सघन आबादी वाले गंगा और यमुना के मैदान में बसा है। लगभग 16 करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला उपराष्ट्रीय प्रदेश है। समूचे विश्व के सिर्फ पांच राष्ट्रों चीन, भारत, संयुक्त अमरीका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या ही उत्तर-प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश का भारतीय एवं हिन्दू धर्म के इतिहास में बहुत योगदान है। उत्तर प्रदेश आधुनिक इतिहास और राजनीति का सदैव से केन्द्र बिन्दु रहा है। यहाँ के निवासियों ने स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभायी थी। इलाहाबाद शहर में विख्यात नेताओं- मोतीलाल नेहरू, पुरुषोत्तमदास टन्डन और लालबहादुर शास्त्री आदि प्रमुख नेताओं का घर था। यह शहर देश के आठ प्रधानमन्त्रियों- जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, चौ॰ चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी का चुनाव क्षेत्र भी रहा है। इंदिरा गांधी के पुत्र स्वर्गीय संजय गांधी का चुनाव-क्षेत्र भी यहीं था और आजकल भू॰पू॰ प्रधानमंत्री स्व॰ राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गांधी भी रायबरेली से चुनाव लड़तीं हैं और उनके पुत्र राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं।

इतिहास

उत्तर प्रदेश का इतिहास बहुत प्राचीन है। उत्तर वैदिक काल में इसे 'ब्रहर्षि देश' या 'मध्‍य देश' के नाम से जाना जाता था। उत्तर प्रदेश वैदिक काल में कई महान ऋषि-मुनियों, जैसे - भारद्वाज, गौतम, याज्ञवल्‍क्‍य, वसिष्‍ठ, विश्‍वामित्र और वाल्‍मीकि आदि की तपोभूमि रहा है। कई पवित्र पुस्‍तकों की रचना भी यहीं हुई। भारत के दो मुख्य महाकाव्‍य रामायण और महाभारत की कथा भी यहीं की है।

ईसा पूर्व छठी शताब्‍दी में उत्तर प्रदेश दो नए धर्मों - जैन और बौद्ध का विकास हुआ। बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया और बौध्द धर्म की शुरूआत की। उत्तर प्रदेश के ही कुशीनगर में उन्‍होंने निर्वाण प्राप्‍त किया। उत्तर प्रदेश के कई नगर जैसे- अयोध्‍या, प्रयाग, वाराणसी और मथुरा विद्या अध्‍ययन के लिए प्रसिद्ध केंद्र थे। मध्‍य काल में उत्तर प्रदेश मुस्लिम शासकों के अधीन हो गया था जिससे हिंदू और इस्‍लाम धर्मों के पास आने से एक नई मिली-जुली संस्‍कृति का विकास हुआ। तुलसीदास, सूरदास, रामानंद और उनके मुस्लिम शिष्‍य कबीर के अतिरिक्त अन्‍य कई संत पुरूषों ने हिन्‍दी और अन्‍य भाषाओं के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश का इतिहास लगभग