वन आनुवंशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्थान, कोयम्बटूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

वन आनुवंशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्थान (आई.एफ.जी.टी.बी.) कोयम्बटूर, तमिलनाडु में स्थित है। यह संस्थान वृक्ष प्रजातियों की उत्पादकता में सुधार के लिए अनुसंधान कार्य करता है। यह एक राष्ट्रीय संस्थान है, जिसकी स्थापना अप्रैल, 1988 में 'भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद' (भा.वा.अ.शि.प.) के अधीन हुई थी।

उद्देश्य

यह संस्थान एक बहु-फलकित अनुसंधान है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक प्रजनन कार्यक्रमों तथा जैव प्रौद्योगिकी के उपायों के द्वारा वृक्ष प्रजातियों की उत्पादकता में सुधार के लिए अनुसंधान करना है। मुख्य धारा विषयक कार्य अनुसंधान आनुवंशिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी प्रभागों द्वारा वन संवर्धन, बीज प्रौद्योगिकी, सुरक्षा (कीट विज्ञान तथा रोग विज्ञान), कृषि वानिकी तथा जैव विविधता प्रभागों की सहायता से किया जाता है।

अनुसंधान परियोजनाएँ

अधिदेश को पूरा करने के लिए आवश्यक सुविधाओं की स्थापना कर ली गई है तथा संस्थान वर्तमान में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बांस उपयोग के राष्ट्रीय मिशन, नाबार्ड तथा केंद्रीय सांख्यिकी संस्था के लिए अनुसंधान परियोजनाएं चला रहा है। तमिलनाडु सरकार की कुछ पब्लिक सेक्टर उपक्रमों तथा अंर्तराष्ट्रीय एजेंसियों, जैसे- एस.आई.डी.ए. तथा विज्ञान के लिए अंर्तराष्ट्रीय फाऊंडेशन स्वीडन भी कुछ अनुसंधान परियोजनाओं के लिए धन दे रही है। राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान योजना, आई.सी.एफ.आर. के आर्थिक सहयोग के एक भाग के रूप में बहुत सी अनुसंधान परियोजनाएं प्रारंभ की गई हैं। संस्थान के विश्व बैंक, यू.एन.डी.पी., एफ.ए.ओ. एफ.ओ.आर.पी.आई.पी., डी.एफ.आई.डी. की सहायता से कई अनुसंधान कार्यक्रम कार्यान्वित किए हैं।

क्षेत्र

संस्थान निम्नलिखित क्षेत्रों में सक्रिय अनुसंधान में सम्मिलित है-

  1. आनुवंशिकी सुधार
  2. रोपण भण्डार सुधार
  3. जीनोमिक्स
  4. क्लोनल फैलाव
  5. बांस प्रजाति परीक्षण
  6. कृषि वानिकी तंत्रों
  7. उत्पादकता तथा पोषक चक्र
  8. एकीकृत रोग तथा कीट प्रबंधन
  9. पारिपुनरूद्धार
  10. संरक्षण

अधिदेश

क्षेत्र में प्रयोग किए जाने वाले पारिस्थितिकीय विचारण के अंदर वन रोपण तथा सामाजिक वानिकी को पहचानना तथा विकसित करना जो कि प्रतिवर्ष प्रति हेक्टेयर 3-4 क्यूबिक मीटर जैव संहित वृद्धि के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करेगा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख