अंधपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अंधपुर सेरीवनिजजातक में, एक पूर्वबुद्धकालीन नगर है जिसकी स्थिति आंध्र प्रदेश राज्य में तैलवाह नदी के तट पर बताई गई है। सेरी नगर से व्यापारी लोग अंधपुर आते-जाते रहते थे जिससे स्पष्ट है कि यह उस समय का प्रमुख व्यापारिक स्थान रहा होगा।

  • रायचौधरी का मत है कि अंधपुर वर्तमान बेजवाड़ा है और तैलवाह, तुंगभद्रा-कृष्णा नदी ही का प्राचीन नाम है,[1]किंतु भंडारकर के मत में तैलवाह-नदी आंध्र की तैल या तैलगिरि नदी है और अंधपुर इसी के तट पर रहा होगा।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देखें- पोलिटिकल हिस्ट्री ऑफ एंशेंट इंडिया, चतुर्थ संस्करण, पृ. 78)
  • ऐतिहासिक स्थानावली | विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार| पृष्ठ संख्या= 6

संबंधित लेख