ईशा योग केंद्र, कोयम्बटूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ईशा योग केंद्र, कोयम्बटूर

ईशा योग केंद्र (अंग्रेज़ी: Isha Yoga Center) कोयम्बटूर, तमिलनाडु के बाहरी क्षेत्र में और वेल्लिंगिरी पर्वतों की तलहटी में स्थित, ईशा फाउंडेशन का मुख्यालय है। ईशा आत्म-रूपांतरण का एक पवित्र स्थल है, जहां आकर व्यक्ति अपने भीतरी विकास के लिए समय समर्पित कर सकते हैं। यह अनूठा केंद्र योग के चारों मुख्य मार्ग- क्रिया, ज्ञान, कर्म और भक्ति सिखाता है।

ईशा योग केंद्र, कोयम्बटूर, (रात्रि दृश्य)
  • ईशा योग केंद्र का मुख्य आकर्षण एक शक्तिशाली और अनूठा ऊर्जा रूप ध्यानलिंग है, जो हर मनुष्य के लिए जीवन को सम्पूर्णता में जीने की संभावना भेंट करता है।
  • इस योग केंद्र के पास ही लिंग भैरवी देवी हैं। लिंग भैरवी, देवी का एक तेजस्वी रूप है, जो उग्र भी है और साथ ही करुणामयी भी।
  • इस केंद्र की विभिन्न आवासीय सुविधाओं और अलग-अलग अवधियों के योग कार्यक्रमों का लाभ आप उठा सकते हैं।
  • यहां ठहरने के दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वालों के साथ-साथ मेहमानों को पौष्टिक सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
  • ईशा योग केंद्र आपको स्वास्थ्यकर जीवन शैली की ओर जाने, अधिक आत्म-संतुष्टि पाने और अपनी पूर्ण क्षमता को पहचानने के लिए एक अनुकूल माहौल देता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ईशा योग केंद्र के बारे में (हिंदी) isha.sadhguru.org। अभिगमन तिथि: 19 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख