उत्तम जीवन रक्षा पदक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
उत्तम जीवन रक्षा पदक

उत्तम जीवन रक्षा पदक (अंग्रेज़ी: Uttam Jeevan Raksha Padak) भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। जीवन रक्षा पदकों की श्रृंखला में से यह एक है। जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जाता है।

  • यह पदक जल में डूबते हुए, अग्नि, खानों में रक्षात्मक संक्रियाओं आदि से जीवन की रक्षा करने में, रक्षा करने वाले द्वारा प्रदर्शित कार्रवाई में अपने जीवन के लिए महान् संकट की परिस्थितियों में साहस एवं तत्परता के लिए प्रदान किया जाता है।
  • पदक के अतिरिक्त व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा रुपये 15,000 की धनराशि एवं राज्य सरकार द्वारा रुपये 2,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।
  • मरणोंपरान्त उक्त धनराशियां दुगुनी हो जाती है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख