राजीव गाँधी खेल रत्न

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

राजीव गाँधी खेल रत्न (अंग्रेज़ी: Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) भारत में खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। 6 अगस्त, 2021 को इस पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न' कर दिया गया है। राजीव गाँधी खेल रत्न का नाम भूतपूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया था। यह सम्मान 1991-1992 में शुरू किया गया था। खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता के लिए इस सम्मान की स्थापना की गयी थी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है ताकि वे समाज में अधिक सम्मान प्राप्त कर सकें।

पुरस्कार राशि

इस सम्मान में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम मिलता है। सन 2004-2005 तक नक़द रुपयों की संख्या 5,00,000/- थी। फिर वर्ष 2018 में यह राशि 5,00,000 से बढ़ाकर 7,50,000 रुपये कर दी गयी। लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके तहत 'मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार' विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।

पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची

क्रम वर्ष नाम खेल
1 1991-92 विश्वनाथन आनन्द शतरंज
2 1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स
3 1993-94 होमी मोतीवाला (संयुक्त)
4 1993-94 पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त) नौकायन
5 1994-95 कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन
6 1995-96 कुंजारानी देवी (संयुक्त) भारोत्तोलन
6 1996-97 लिएंडर पेस (संयुक्त) टेनिस
7 1997-98 सचिन तेंदुलकर क्रिकेट
8 1998-99 ज्योतिर्मयी सिकदर एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
9 1999-2000 धनराज पिल्लै हॉकी
10 2000-01 पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन
11 2001 अभिनव बिंद्रा शूटिंग
12 2002 अंजलि भागवत (संयुक्त) शूटिंग
12 2002 के.एम. बीनामोल (संयुक्त) एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
13 2003 अंजू बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
14 2004 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शूटिंग (निशानेबाज़ी)
15 2005 पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर
16 2006 मानवजीत सिंह संधू शूटिंग
17 2007 महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट
वर्ष 2008 में किसी को नहीं दिया गया।
18 2009 मैरी कॉम (संयुक्त) बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
18 2009 विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त) बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
18 2009 सुशील कुमार (संयुक्त) कुश्ती
19 2010 साइना नेहवाल बैडमिंटन
20 2011 गगन नारंग निशानेबाज़ी
21 2012 विजय कुमार निशानेबाज़ी
22 2012 योगेश्वर दत्त कुश्ती
23 2013 रोंजन सोढ़ी निशानेबाज़ी
वर्ष 2014 में किसी को नहीं दिया गया।
24 2015 सानिया मिर्जा टेनिस
25 2016 पी.वी. सिंधु बैडमिंटन
26 2016 दीपा करमाकर जिम्नास्टिक
27 2016 जीतू राय निशानेबाज़ी
28 2016 साक्षी मलिक कुश्ती


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख