एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

टपकेश्वर मंदिर देहरादून

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी व उत्तरी भारत के पश्चिमोत्तर उत्तरांचल राज्य में स्थित देहरादून में टपकेश्वर मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल में से है।
  • सिटी सेंटर से 5.5 किमी दूर टपकेश्वर महादेव मंदिर सेना के गढ़ी छावनी क्षेत्र में स्थित है।
  • टपकेश्वर मंदिर एक गुफा मंदिर है जो यहाँ बहने वाली मौसमी नदी के किनारे बना है।
  • टपकेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
  • नदी के आगे मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियाँ बनी हुई हैं।
  • गुफा की छत से शिवलिंग पर पानी टपकता है। इसी कारण से इस मंदिर को टपकेश्वर मंदिर कहा जाता है।
  • इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से भी है।
  • माना जाता है कि शिव जी ने इस गुफा से गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के लिए दूध की धारा बहाई थी।

संबंधित लेख