न्यूमूर द्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

न्यूमूर द्वीप भारत और बांग्लादेश के मध्य स्थित है। 9 किलोमीटर की परिधि वाले इस निर्जन द्वीप को लेकर भारत और बांग्लादेश में काफ़ी विवाद रहा है। इस द्वीप को बांग्लादेश में 'दक्षिणी तालपट्टी' और भारत में 'पुर्बासा' कहा जाता है।

  • यह क्षेत्र 1954 के आंकड़ों के अनुसार समुद्र तल से 2-3 मीटर की ऊँचाई पर स्थित था, जो वर्तमान में लगभग समुद्र में विलीन हो गया है।
  • भारत ने 1989 में नौसेना का जहाज़ और फिर बीएसएफ के जवानों को वहाँ तैनात करके वहाँ तिरंगा झंडा फहराया था।
  • प्रकृति ने जैसे स्वयं ही हस्तक्षेप करके दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद का अंतिम हल कर दिया है, क्योंकि न्यूमूर द्वीप पूरी तरह से जलमग्य हो चुका है।
  • इससे पहले 1996 में सुंदरवन में 'लोहाछरा' नामक द्वीप भी समुद्र में डूब गया था। 'घोड़ामार' ऐसा दूसरा द्वीप है, जिसका क़रीब आधा हिस्सा जलमग्न हो चुका है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख