विवेक कुमार अग्निहोत्री

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
विवेक कुमार अग्निहोत्री

विवेक कुमार अग्निहोत्री (अंग्रेज़ी: Vivek Kumar Agnihotri, जन्म- 25 अगस्त, 1945) आंध्र प्रदेश कैडर के सन 1968 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। कई प्रशासनिक पदों पर वह कार्य कर चुके हैं। वह 29 अक्टूबर, 2007 से 30 सितम्बर, 2012 तक राज्य सभा के महासचिव रहे।

  • अपनी शिक्षा के अंतर्गत विवेक कुमार अग्निहोत्री ने निम्न शैक्षिक योग्यताएँ अर्जित कीं-
  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से पीएच.डी. (पब्लिक पॉलिसी), 1993
  2. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य तथा राजनीति विज्ञान), 1966
  3. आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश से दर्शनशास्त्र में डिग्री (अंग्रेज़ी और संस्कृत)
  • विवेक कुमार अग्निहोत्री अपने सेवाकाल में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। विशाखापट्टनम के कलेक्टर रहने के बाद उन्हें देश के कई प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया।
  • वह 2007-2012 तक राज्य सभा के महासचिव रहे। उन्होंने अपने पूर्व महासचिव योगेन्द्र नारायण का स्थान ग्रहण किया था।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख