सीता गुफ़ा, नासिक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सीता गुफ़ा (अंग्रेज़ी: Sita Gufa) महाराष्ट्र के नासिक में स्थित प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थल है। यह गुफ़ा पंचवटी में वह स्थान है, जहाँ से रावण ने सीता का अपहरण किया था। पंचवटी एक घनी आबादी वाला शहर है, जिसका हिन्दुओं के बीच बहुत बड़ा आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है।

  • पंचवटी पहले दण्डकारण्य वन का एक हिस्सा हुआ करता था। ऐसा माना जाता है कि राम अपने वनवास के 14 वर्षों के दौरान, लक्ष्मण और माता सीता के साथ कुछ समय नासिक के पंचवटी क्षेत्र में रहे। पूरा पंचवटी क्षेत्र लगभग 5 कि.मी. का है।[1]
  • पांच पवित्र छायादार वृक्षों के समूह को पंचवटी कहते हैं, ये 5 वृक्ष है- पीपल, बरगद, आंवला, बेल तथा अशोक वट।
  • नासिक में गोदावरी नदी के तट पर 5 वृक्षों का स्थान पंचवटी कहा जाता है। कहते हैं इस जगह पर वट के पांच पेड़ थे, ये पांच प्राचीन बरगद के पेड़ अभी भी सीता गुफ़ा के आसपास स्थित हैं और संख्याओं के साथ चिह्नित हैं।
  • सीता गुफ़ा बहुत छोटी है, लेकिन बहुत प्रसिद्ध है। गुफ़ा में अंदर जाने का रास्ता बहुत छोटा और संकीर्ण है। इसलिए अंदर जाने के लिए नीचे झुककर जाना पड़ता है।
  • गुफ़ा की ऊंचाई लगभग 2.5 से 3 फीट है और जब अंदर जाते हैं तो यह और कम होती जाती है।
  • गुफ़ा के अंदर राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियाँ हैं। एक शिवलिंग भी है, जहाँ सीता पूजा-अर्चना करती थीं।
  • गुफ़ा में एक श्रृंगार गृह भी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सीता गुफ़ा, नासिक (हिंदी) dainikstories.com। अभिगमन तिथि: 27 फरवरी, 2022।

संबंधित लेख