"हम्पी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
[[चित्र:Virupaksha-Temple-Hampi.jpg|thumb|250px|वीरूपाक्ष मंदिर, हम्पी<br />Virupaksha Temple, Hampi]]
{{सूचना बक्सा पर्यटन
हम्पी [[कर्नाटक]] राज्य में स्थित है। यह प्राचीन समय में [[विजयनगर साम्राज्य]] से संबंधित तथा हिंदू शासन का प्रमुख केंन्द्र था। एक समय में हम्पी रोम से भी समृद्ध नगर था।  
|चित्र=Virupaksha-Temple-Hampi.jpg
|चित्र का नाम=वीरूपाक्ष मंदिर, हम्पी
|विवरण=
|राज्य=[[कर्नाटक]]
|केन्द्र शासित प्रदेश=
|ज़िला=[[बेल्लारी ज़िला]]
|निर्माता=
|स्वामित्व=
|प्रबंधक=
|निर्माण काल=1336
|स्थापना=हरिहर और बुक्का
|भौगोलिक स्थिति=उत्तर- 15.335° पूर्व- 76.462°
|मार्ग स्थिति=
|प्रसिद्धि='''युनेस्को की विश्व विरासत''' की सूची में शामिल हम्‍पी भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
|कब जाएँ=[[अक्टूबर]] से [[मार्च]]
|यातायात=बस, टैक्सी
|हवाई अड्डा=नज़दीकी बेल्लारी हवाई अड्डा
|रेलवे स्टेशन=नज़दीकी होस्पेट रेलवे स्टेशन
|बस अड्डा=हम्पी बस अड्डा
|कैसे पहुँचें=
|क्या देखें=[[हम्पी पर्यटन]]
|कहाँ ठहरें=होटल, अतिथि ग्रह
|क्या खायें=
|क्या ख़रीदें=
|एस.टी.डी. कोड=08394
|ए.टी.एम=
|सावधानी=
|मानचित्र लिंक=
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन={{अद्यतन|12:36, 22 जनवरी 2011 (IST)}}
}}
 
हम्पी [[कर्नाटक]] में [[मैसूर]] के निकट स्थित है। यह प्राचीन समय में [[विजयनगर साम्राज्य]] से संबंधित तथा हिंदू शासन का प्रमुख केंन्द्र था। एक समय में हम्पी रोम से भी समृद्ध नगर था। प्रसिद्ध मध्यकालीन विजयनगर राज्य के खण्डहर वर्तमान हम्पी में मौजूद है। इस साम्राज्य की राजधानी के खण्डहर संसार को यह घोषित करते हैं कि इसके गौरव के दिनों में स्वदेशी कलाकारों ने यहाँ वास्तुकला, चित्रकला एवं मूर्तिकला की एक पृथक शैली का विकास किया था।
==इतिहास==
==इतिहास==
हम्पी का इतिहास प्रथम शताब्दी से प्रारंभ होता है। उस समय इसके आसपास [[बौद्ध|बौद्धों]] का कार्यस्थल था। बाद में हम्पी विजयनगर के साम्राज्य की राजधानी बना। विजयनगर हिन्दुओं के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। हरिहर और बुक्का नामक दो भाईयों ने 1336 ई.में इस साम्राज्य की स्थापना की थी। कृष्णदेवराय ने यहाँ 1509-1529 के बीच हम्पी में शासन किया और अपने साम्राज्य का विस्तार किया। हम्पी में शेष रहे अधिकतर स्मारकों का निर्माण कृष्णदेव राय (1509-1529) ने करवाया था। यहाँ चार पंक्तियों की किलेबंदी नगर की रक्षा करती थी। इस साम्राज्य की विशाल सेना दूसर राज्यों से इसकी रक्षा करती थीं। [[कर्नाटक]] राज्य में स्थित हम्पी को [[रामायण]] काल में पम्पा और [[किष्किन्धा]] के नाम से जाना जाता था। हम्पी नाम हम्पादेवी के मंदिर के कारण पड़ा। हम्पादेवी मंदिर ग्यारहवीं से तेरहवीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था।
हम्पी का इतिहास प्रथम शताब्दी से प्रारंभ होता है। उस समय इसके आसपास [[बौद्ध|बौद्धों]] का कार्यस्थल था। बाद में हम्पी [[विजयनगर]] के साम्राज्य की राजधानी बना। विजयनगर हिन्दुओं के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। हरिहर और बुक्का नामक दो भाईयों ने 1336 ई.में इस साम्राज्य की स्थापना की थी। कृष्णदेवराय ने यहाँ 1509-1529 के बीच हम्पी में शासन किया और अपने साम्राज्य का विस्तार किया। हम्पी में शेष रहे अधिकतर स्मारकों का निर्माण कृष्णदेव राय (1509-1529) ने करवाया था। यहाँ चार पंक्तियों की किलेबंदी नगर की रक्षा करती थी। इस साम्राज्य की विशाल सेना दूसर राज्यों से इसकी रक्षा करती थीं। [[कर्नाटक]] राज्य में स्थित हम्पी को [[रामायण]] काल में पम्पा और [[किष्किन्धा]] के नाम से जाना जाता था। हम्पी नाम हम्पादेवी के मंदिर के कारण पड़ा। हम्पादेवी मंदिर ग्यारहवीं से तेरहवीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था। विजयनगर के प्राचीन भवनों का विस्तृत विवरण लांगहर्स्ट ने अपनी पुस्तक '''हम्पी रुइंस''' में दिया है।
;<u>स्थापत्य कला</u>
विजयनगर के शासकों ने मंत्रणागृहों, सार्वजनिक कार्यालयों, सिंचाई के साधनों, देवालयों तथा प्रासादों के निर्माण में बहुत उत्साह दिखाया। विदेशी यात्री नूनीज ने नगर के अन्दर सिंचाई की अद्भुत व्यवस्था और विशाल जलाशयों का वर्णन किया है। राजकीय परकोटे के अंतर्गत अनेक प्रासाद, भवन एवं उद्यान बनाये गये थे। राजकीय परिवार की स्त्रियों के लिए अनेक सुन्दर भवन थे, जिनमें कमल-प्रासाद सुन्दरतम था। यह भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण था। यहाँ अनेक मन्दिर बनवाये गये थे। लांगहर्स्ट कहता है कि, <blockquote>'''कृष्णदेवराय के शासनकाल में बनाया गया प्रसिद्ध हजाराराम मन्दिर विद्यमान हिन्दू मन्दिरों की वास्तुकला के पूर्णतम नमूनों में से एक है।'''</blockquote> मन्दिर की दीवारों पर [[रामायण]] के सभी प्रमुख दृश्य बड़ी सुन्दता से उकेरे गये हैं। यह मन्दिर राज परिवार की स्त्रियों की पूजा के लिये बनवाया गया था। विट्ठलस्वामी मन्दिर भी विजयनगर शैली का एक सुन्दर नमूना है। फर्ग्यूसन के विचार में <blockquote>'''यह फूलों से अलंकृत वैभव की पराकाष्ठा का द्योतक है, जहाँ तक शैली पहुँच चुकी थी।'''</blockquote>
==यातायात और परिवहन==
==यातायात और परिवहन==
हम्पी जाने के लिए वायु, रेल और सड़क मार्ग को अपनी सुविधा के अनुसार अपनाया जा सकता है।
हम्पी जाने के लिए वायु, रेल और सड़क मार्ग को अपनी सुविधा के अनुसार अपनाया जा सकता है।
;<u>वायमार्ग</u>
;<u>वायमार्ग</u>
[[चित्र:Hampi-Karnataka-1.jpg|thumb|250px|left|हम्पी, कर्नाटक<br /> Hampi, Karnataka]]
[[चित्र:Hampi-Karnataka-1.jpg|thumb|250px|left|हम्पी, कर्नाटक<br /> Hampi, Karnataka]]
हम्पी से 77 किलोमीटर दूर बेल्लारी सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। बैंगलोर से बेल्लारी के लिए नियमित उड़ानों की व्यवस्था है। बेल्लारी से राज्य परिवहन की बसों और टैक्सी द्वारा हम्पी पहुँचा जा सकता है।
हम्पी से 77 किलोमीटर दूर बेल्लारी सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है। बैंगलोर से बेल्लारी के लिए नियमित उड़ानों की व्यवस्था है। बेल्लारी से राज्य परिवहन की बसों और टैक्सी द्वारा हम्पी पहुँचा जा सकता है।
;<u>रेलमार्ग</u>
;<u>रेलमार्ग</u>
हम्पी से 13 किलोमीटर दूर होस्पेट नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन [[हुबली]], [[बैंगलोर]], [[गुंटाकल]] से जुड़ा हुआ है। होस्पेट से राज्य परिवहन की नियमित बसें हम्पी तक जाती हैं।
हम्पी से 13 किलोमीटर दूर होस्पेट नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन [[हुबली]], [[बैंगलोर]], [[गुंटाकल]] से जुड़ा हुआ है। होस्पेट से राज्य परिवहन की नियमित बसें हम्पी तक जाती हैं।
;<u>सड़क मार्ग</u>
;<u>सड़क मार्ग</u>
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन की सुपर डीलक्स रात्रि बस बैंगलोर जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 4 से चित्रदुर्ग तक पहुँचा जा सकता है।  
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन की सुपर डीलक्स रात्रि बस [[बैंगलोर]] जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 4 से चित्रदुर्ग तक पहुँचा जा सकता है।  
==उद्योग==
==उद्योग==
रुई और मसालों के व्यापारिक मार्ग पर नियंत्रण करने के बाद हम्पी की ख़ूब उन्नति हुई। इतिहासकारों ने हम्पी को व्यापार का प्रमुख केन्द्र कहा है। विजयनगर साम्राज्य के अर्न्‍तगत कर्नाटक, [[महाराष्ट्र]] और [[आन्ध्र प्रदेश]] के राज्य आते थे। कृष्णदेवराय की मृत्यु के बाद इस विशाल साम्राज्य को [[बीदर]], [[बीजापुर]], [[गोलकुंडा]], [[अहमदनगर]] और [[बरार]] की मुस्लिम सेनाओं ने 1565 में नष्ट कर दिया।  
रुई और मसालों के व्यापारिक मार्ग पर नियंत्रण करने के बाद हम्पी की ख़ूब उन्नति हुई। इतिहासकारों ने हम्पी को व्यापार का प्रमुख केन्द्र कहा है। विजयनगर साम्राज्य के अर्न्‍तगत कर्नाटक, [[महाराष्ट्र]] और [[आन्ध्र प्रदेश]] के राज्य आते थे। कृष्णदेवराय की मृत्यु के बाद इस विशाल साम्राज्य को [[बीदर]], [[बीजापुर]], [[गोलकुंडा]], [[अहमदनगर]] और [[बरार]] की मुस्लिम सेनाओं ने 1565 में नष्ट कर दिया।  
पंक्ति 22: पंक्ति 62:
{{मुख्य|हम्‍पी पर्यटन}}
{{मुख्य|हम्‍पी पर्यटन}}
'''यूनेस्को की विश्व विरासत''' की सूची में शामिल हम्‍पी [[भारत]] का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। [[2002]] में भारत सरकार ने इसे प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। हम्पी में स्थित दर्शनीय स्थलों में सम्मिलित हैं- विरूपाक्ष मन्दिर, रघुनाथ मन्दिर, नरसिंह मंन्दिर, सुग्रीव गुफा, विठाला मन्दिर, कृष्ण मन्दिर, प्रसन्ना विरूपक्ष, हजार राम मन्दिर, कमल महल तथा महानवमी डिब्बा आदि। हम्पी से 6 किलोमीटर दूर ही तुंगभद्रा बाँध अवस्थित है।
'''यूनेस्को की विश्व विरासत''' की सूची में शामिल हम्‍पी [[भारत]] का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। [[2002]] में भारत सरकार ने इसे प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। हम्पी में स्थित दर्शनीय स्थलों में सम्मिलित हैं- विरूपाक्ष मन्दिर, रघुनाथ मन्दिर, नरसिंह मंन्दिर, सुग्रीव गुफा, विठाला मन्दिर, कृष्ण मन्दिर, प्रसन्ना विरूपक्ष, हजार राम मन्दिर, कमल महल तथा महानवमी डिब्बा आदि। हम्पी से 6 किलोमीटर दूर ही तुंगभद्रा बाँध अवस्थित है।


{{प्रचार}}
{{प्रचार}}

07:29, 22 जनवरी 2011 का अवतरण

हम्पी
वीरूपाक्ष मंदिर, हम्पी
वीरूपाक्ष मंदिर, हम्पी
राज्य कर्नाटक
ज़िला बेल्लारी ज़िला
निर्माण काल 1336
स्थापना हरिहर और बुक्का
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 15.335° पूर्व- 76.462°
प्रसिद्धि युनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल हम्‍पी भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
कब जाएँ अक्टूबर से मार्च
हवाई अड्डा नज़दीकी बेल्लारी हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन नज़दीकी होस्पेट रेलवे स्टेशन
बस अड्डा हम्पी बस अड्डा
यातायात बस, टैक्सी
क्या देखें हम्पी पर्यटन
कहाँ ठहरें होटल, अतिथि ग्रह
एस.टी.डी. कोड 08394
अद्यतन‎

हम्पी कर्नाटक में मैसूर के निकट स्थित है। यह प्राचीन समय में विजयनगर साम्राज्य से संबंधित तथा हिंदू शासन का प्रमुख केंन्द्र था। एक समय में हम्पी रोम से भी समृद्ध नगर था। प्रसिद्ध मध्यकालीन विजयनगर राज्य के खण्डहर वर्तमान हम्पी में मौजूद है। इस साम्राज्य की राजधानी के खण्डहर संसार को यह घोषित करते हैं कि इसके गौरव के दिनों में स्वदेशी कलाकारों ने यहाँ वास्तुकला, चित्रकला एवं मूर्तिकला की एक पृथक शैली का विकास किया था।

इतिहास

हम्पी का इतिहास प्रथम शताब्दी से प्रारंभ होता है। उस समय इसके आसपास बौद्धों का कार्यस्थल था। बाद में हम्पी विजयनगर के साम्राज्य की राजधानी बना। विजयनगर हिन्दुओं के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। हरिहर और बुक्का नामक दो भाईयों ने 1336 ई.में इस साम्राज्य की स्थापना की थी। कृष्णदेवराय ने यहाँ 1509-1529 के बीच हम्पी में शासन किया और अपने साम्राज्य का विस्तार किया। हम्पी में शेष रहे अधिकतर स्मारकों का निर्माण कृष्णदेव राय (1509-1529) ने करवाया था। यहाँ चार पंक्तियों की किलेबंदी नगर की रक्षा करती थी। इस साम्राज्य की विशाल सेना दूसर राज्यों से इसकी रक्षा करती थीं। कर्नाटक राज्य में स्थित हम्पी को रामायण काल में पम्पा और किष्किन्धा के नाम से जाना जाता था। हम्पी नाम हम्पादेवी के मंदिर के कारण पड़ा। हम्पादेवी मंदिर ग्यारहवीं से तेरहवीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था। विजयनगर के प्राचीन भवनों का विस्तृत विवरण लांगहर्स्ट ने अपनी पुस्तक हम्पी रुइंस में दिया है।

स्थापत्य कला

विजयनगर के शासकों ने मंत्रणागृहों, सार्वजनिक कार्यालयों, सिंचाई के साधनों, देवालयों तथा प्रासादों के निर्माण में बहुत उत्साह दिखाया। विदेशी यात्री नूनीज ने नगर के अन्दर सिंचाई की अद्भुत व्यवस्था और विशाल जलाशयों का वर्णन किया है। राजकीय परकोटे के अंतर्गत अनेक प्रासाद, भवन एवं उद्यान बनाये गये थे। राजकीय परिवार की स्त्रियों के लिए अनेक सुन्दर भवन थे, जिनमें कमल-प्रासाद सुन्दरतम था। यह भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण था। यहाँ अनेक मन्दिर बनवाये गये थे। लांगहर्स्ट कहता है कि,

कृष्णदेवराय के शासनकाल में बनाया गया प्रसिद्ध हजाराराम मन्दिर विद्यमान हिन्दू मन्दिरों की वास्तुकला के पूर्णतम नमूनों में से एक है।

मन्दिर की दीवारों पर रामायण के सभी प्रमुख दृश्य बड़ी सुन्दता से उकेरे गये हैं। यह मन्दिर राज परिवार की स्त्रियों की पूजा के लिये बनवाया गया था। विट्ठलस्वामी मन्दिर भी विजयनगर शैली का एक सुन्दर नमूना है। फर्ग्यूसन के विचार में

यह फूलों से अलंकृत वैभव की पराकाष्ठा का द्योतक है, जहाँ तक शैली पहुँच चुकी थी।

यातायात और परिवहन

हम्पी जाने के लिए वायु, रेल और सड़क मार्ग को अपनी सुविधा के अनुसार अपनाया जा सकता है।

वायमार्ग
हम्पी, कर्नाटक
Hampi, Karnataka

हम्पी से 77 किलोमीटर दूर बेल्लारी सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है। बैंगलोर से बेल्लारी के लिए नियमित उड़ानों की व्यवस्था है। बेल्लारी से राज्य परिवहन की बसों और टैक्सी द्वारा हम्पी पहुँचा जा सकता है।

रेलमार्ग

हम्पी से 13 किलोमीटर दूर होस्पेट नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन हुबली, बैंगलोर, गुंटाकल से जुड़ा हुआ है। होस्पेट से राज्य परिवहन की नियमित बसें हम्पी तक जाती हैं।

सड़क मार्ग

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन की सुपर डीलक्स रात्रि बस बैंगलोर जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 4 से चित्रदुर्ग तक पहुँचा जा सकता है।

उद्योग

रुई और मसालों के व्यापारिक मार्ग पर नियंत्रण करने के बाद हम्पी की ख़ूब उन्नति हुई। इतिहासकारों ने हम्पी को व्यापार का प्रमुख केन्द्र कहा है। विजयनगर साम्राज्य के अर्न्‍तगत कर्नाटक, महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश के राज्य आते थे। कृष्णदेवराय की मृत्यु के बाद इस विशाल साम्राज्य को बीदर, बीजापुर, गोलकुंडा, अहमदनगर और बरार की मुस्लिम सेनाओं ने 1565 में नष्ट कर दिया।

जलवायु

हम्पी, कर्नाटक
Hampi, Karnataka

हम्पी की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। यहाँ गर्मियों में अधिक गर्मी और सर्दियों में अधिक ठंड पड़ती है। जून से अगस्त तक यहाँ बरसात का मौसम रहता है। अक्टूबर से मार्च की अवधि हम्पी जाने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है।

पर्यटन

यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल हम्‍पी भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2002 में भारत सरकार ने इसे प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। हम्पी में स्थित दर्शनीय स्थलों में सम्मिलित हैं- विरूपाक्ष मन्दिर, रघुनाथ मन्दिर, नरसिंह मंन्दिर, सुग्रीव गुफा, विठाला मन्दिर, कृष्ण मन्दिर, प्रसन्ना विरूपक्ष, हजार राम मन्दिर, कमल महल तथा महानवमी डिब्बा आदि। हम्पी से 6 किलोमीटर दूर ही तुंगभद्रा बाँध अवस्थित है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख