"वेल्लोर": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
छो (Text replace - "महत्वपूर्ण" to "महत्त्वपूर्ण")
No edit summary
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
* [http://www.vellorecity.com/sripuram.asp vellorecity.com]
* [http://www.vellorecity.com/sripuram.asp vellorecity.com]
==संबंधित लेख==
{{तमिलनाडु के पर्यटन स्थल}}
__INDEX__
__INDEX__
[[Category:तमिलनाडु]][[Category:तमिलनाडु_के_नगर]][[Category:तमिलनाडु के ऐतिहासिक नगर]] [[Category:तमिलनाडु के ऐतिहासिक स्थान]]
[[Category:तमिलनाडु]][[Category:तमिलनाडु_के_नगर]][[Category:तमिलनाडु के ऐतिहासिक नगर]] [[Category:तमिलनाडु के ऐतिहासिक स्थान]]
__NOTOC__
__NOTOC__

09:58, 19 जनवरी 2011 का अवतरण

वेल्लोर क़िला, तमिलनाडु
Vellore Fort, Tamil Nadu

वेल्लोर शहर, उत्तरी तमिलनाडु राज्य, दक्षिणी भारत में है। वेल्लोर चेन्नई (भूतपूर्व मद्रास) के दक्षिण–पश्चिम में पलार नदी के किनारे पर स्थित है। वेल्लूर का प्राचीन नाम वेलापुर है। 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान मराठा, मुस्लिम और ब्रिटिश युद्धों में इस शहर ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहाँ सिगार और काँसे की वस्तुएँ अब भी बनाई जाती हैं। इस शहर में भारत के कई बड़े और सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पतालों में से एक, क्रिश्चियन मेडिकल सेन्टर मौजूद है।

इतिहास

वेल्लोर एक मध्ययुगीन दुर्ग के लिए प्रख्यात है, जो 1274 ई. में बोम्मी रेड्डी ने बनवाया था। यह व्यक्ति भद्राचल से यहाँ आकर बस गया था। विजयनगर के नरेशों के समय इस स्थान की बहुत उन्नति हुई। 17वीं शती के मध्य में बीजापुर के सुल्तानों ने यहाँ पर आक्रमण करके दुर्ग का घेरा डाला। 1676 ई. में मराठों ने इस स्थान पर अधिकार कर लिया किन्तु 1707 ई. में मुग़ल सेनापति दाऊद ने इसे उनसे छीन लिया। 1760 ई. में यहाँ पर अंग्रेज़ों का आधिपत्य हो गया। टीपू सुल्तान की मृत्यु के पश्चात् उसके परिवार के सदस्यों को यहीं पर रखा गया था। इन्होंने क़िले में स्थित भारतीय सैनिकों को अंग्रेज़ों के विरुद्ध बग़ावत करने के लिए उकसाया था। बेल्लूर दुर्ग के अन्दर एक बहुत सुन्दर मन्दिर स्थित है, जिसे अंग्रेज़ों की छावनी बनने से बहुत क्षति पहुँची। इसके प्रवेश द्वार पर शार्दूल–दानवों और अश्वारोहियों की मूर्तियाँ हैं। मण्डपों के स्तम्भों की शिल्पकारी अनोखी जान पड़ती है। फ़र्ग्यूसन के मत में यह मन्दिर 13वीं या 14वीं शती का जान पड़ता है।

शिक्षण संस्थान

यहाँ पर मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज और मद्रास विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कई अन्य महाविद्यालय हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार वेल्लूर शहर की जनसंख्या 1,77,413 है। और वेल्लूर ज़िले की कुल जनसंख्या 34,82,970 है।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख