तुंगनाथ मन्दिर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:06, 9 मई 2012 का अवतरण (''''तुंगनाथ मन्दिर''' उत्तराखंड के गढ़वाल के [[चमोली ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तुंगनाथ मन्दिर उत्तराखंड के गढ़वाल के चमोली ज़िले में स्थित है। यह मन्दिर भगभान शिव को समर्पित है और तुंगनाथ पर्वत पर अवस्थित है। हिमालय की खूबसूरत प्राकृतिक सुन्दरता के बीच बना यह मन्दिर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मुख्य रूप से चारधाम की यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के लिए यह मन्दिर बहुत महत्त्वपूर्ण है।

स्थिति तथा निर्माण

यह मन्दिर समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। मन्दिर स्वयं में कई कथाओं को अपने में समेटे हुए है। कथाओं के आधार पर यह माना जाता है कि जब कुरुक्षेत्र के मैदान में पांडवों के हाथों काफ़ी बड़ी संख्या में नरसंहार हुआ, तो इससे भगवान शिव पांडवों से रुष्ट हो गये। भगवान शिव को मनाने व प्रसन्न करने के लिए पांडवों ने इस मन्दिर का निर्माण कराया। इस मन्दिर को 1000 वर्ष से भी अधिक पुराना माना जाता है। यहाँ भगवान शिव के 'पंचकेदार' रूप में से एक की पूजा की जाती है। ग्रेनाइट पत्थरों से निर्मित इस भव्य मन्दिर को देखने के लिए प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में हज़ारों तीर्थयात्री और पर्यटक यहाँ आते हैं।

प्राकृतिक सुन्दरता

तुंगनाथ मन्दिर केदारनाथ और बद्रीनाथ मन्दिर के लगभग बीच में स्थित है। यह क्षेत्र गढ़वाल हिमालय के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। वर्ष के जनवरी और फ़रवरी के महीनों में आमतौर पर बर्फ की चादर ओढ़े इस स्थान की सुंदरता जुलाई-अगस्त के महीनों में और भी अधिक बढ़ जाती है। इन महीनों में यहाँ मीलों तक फैले घास के मैदान और उनमें खिले फूलों की सुंदरता मनभावन होती है।

मन्दिर का मार्ग

मन्दिर तक जाने के लिए वे यात्री जो उखीमठ का रास्ता अपनाते हैं, उन्हें अलकनंदा के बाद मंदाकिनी घाटी में प्रवेश करना होता है। इस मार्ग पर अत्यंत लुभावने और सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। आगे बढ़ने पर अगस्त्य मुनि नामक एक छोटा-सा कस्बा पड़ता है, जहाँ से हिमालय की नंदाखाट चोटी के दर्शन होते हैं।

प्राचीन मन्दिरों के दर्शन

तुंगनाथ मन्दिर के प्रवेश द्वार पर चोपता की ओर बढ़ते हुए रास्ते में बांस के वृक्षों का घना जंगल और मनोहारी दृश्य दिखाई पड़ता है। चोपता से तुंगनाथ मन्दिर की दूरी मात्र तीन किलोमीटर ही रह जाती है। चोपता से तुंगनाथ तक यात्रियों को पैदल ही सफर तय करना होता है। पैदल यात्रा के दौरान बुग्यालों की सुंदर दुनिया से साक्षात्कार करने का अवसर मिलता है। इस दौरान भगभान शिव के कई प्राचीन मन्दिरों के दर्शन भी होते हैं। यहाँ से डेढ़ किलोमीटर की ऊँचाई चढ़ने के बाद 'मून माउंटेन' के नाम से प्रसिद्ध 'चंद्रशिला' नामक चोटी के दर्शन होते हैं।

देवहिरया ताल

चोपता से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 'देवहिरया ताल' भी पहुँचा जा सकता है, जो तुंगनाथ मन्दिर के दक्षिण दिशा में स्थित है। यह एक पारदर्शी सरोवर है। इस सरोवर में चौखंभा, नीलकंठ आदि हिमाच्छादित चोटियों के प्रतिबिंब दिखायी देते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख