जोगेश्‍वरी गुफ़ा मुंबई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
जोगेश्‍वरी गुफ़ा, मुंबई
Jogeshwari Cave, Mumbai

महाराष्ट्र के शहर मुंबई में गोरेगाँव स्टेशन से 21 मील दक्षिण में अंबोली ग्राम के निकट, जोगेश्वरी (जोगेश्वरी या योगेश्वरी) का विशाल गुफ़ा मन्दिर है जो इलौरा के कैलाश मंदिर के अतिरिक्त भारत का सबसे विशाल गुहामंदिर माना जाता है।

  • जोगेश्‍वरी की गुफ़ा तक पहुँचने के लिए चर्च गेट से 45 मिनट की यात्रा करनी होती है।
  • जोगेश्‍वरी की गुफ़ा मंदिर में विशाल केंद्रीय हॉल भी है।
  • इसके अतिरिक्त हनुमान, देवी माता जोगेश्‍वरी और गणेशजी की मूर्तियाँ भी यहाँ स्थित है।

इतिहास

जोगेश्‍वरी की गुफ़ा 1500 साल पुरानी है। इसका निर्माण काल 7वीं-8वीं शती ई. (उत्तर गुप्तकाल) है। गुफ़ा का अधिकांश भूगर्भ में बना है। इसका पत्थर भुरभरा है और इसी कारण अनेक मूर्तियाँ और गुहास्तंभ आदि समय के प्रवाह में नष्ट-भ्रष्ट हो गए हैं। गुहा में शिव आदि हिन्दू देवों की सुन्दर मूर्तियों से स्थापित किया जा सकता है। जोगेश्वरी की गुफ़ा में जलनिर्यात का सुन्दर प्रबंध किया गया था।[1]=हिन्दी | pages =995 | chapter =}}



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. {{cite book | last =माथुर | first =विजयेन्द्र कुमार | title =ऐतिहासिक स्थानावली | edition =द्वितीय संस्करण-1990 | publisher =राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर | location = | language

संबंधित लेख