जमनालाल बजाज पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 9 फ़रवरी 2022 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
जमनालाल बजाज पुरस्कार

जमनालाल बजाज पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Jamnalal Bajaj Award) की स्थापना सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिये प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज की स्मृति में की गयी थी। यह पुरस्कार गांधीवादी विचारों के उन्नयन, सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में दिया जाता है।

  • जमनलाल बजाज पुरस्कार एक भारतीय पुरस्कार है, जो 'जमनालाल बजाज फाउंडेशन' (जेबीएफ) द्वारा प्रस्तुत वार्षिक पुरस्कार दिवंगत उद्योगपति जमनालाल बजाज की याद में दिए जाते हैं।
  • यह मानवीय व गांधीवादी कार्यक्रमों के क्षेत्र में सफल व्यक्तियों को मान्यता देता है।
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष चार श्रेणियों में दिया जाता है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1977 में गांधीजी के निकट सहयोगी जमनलाल बजाज की स्मृति में की गयी थी।
  • प्रत्येक श्रेणी के पुरस्कार में सम्मान पत्र, ट्रॉफी और 10 लाख की इनामी राशि दी जाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख