ज्योति भूषण बनर्जी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
ज्योति भूषण बनर्जी (अंग्रेज़ी: Jyoti Bhushan Banerji) भारतीय चिकित्सक तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे। साल 2001 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- डॉ. ज्योति भूषण बनर्जी इलाहाबाद में ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज के संस्थापक थे। उन्होंने सन 1971 में इस संगठन की स्थापना की थी।
- बाद में शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के पुनर्वास के लिए 1976 में जेआईएमअआरएस को विकलांग केंद्र के नाम से पंजीकृत किया गया।
- साल 2010 में ज्योति भूषण बनर्जी की मृत्यु के बाद संगठन का नाम बदलकर जिमार्स कर दिया गया।
- 2001 में भारत सरकार द्वारा ज्योति भूषण बनर्जी को चौथे सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था।
|
|
|
|
|