सिटी पैलेस अलवर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
सिटी पैलेस अलवर
| |
विवरण | सिटी पैलेस राजस्थान के अलवर शहर में स्थित है। |
राज्य | राजस्थान |
ज़िला | अलवर |
निर्माता | राजा बख्तावर सिंह |
निर्माण काल | 18वीं सदी |
कब जाएँ | अक्टूबर से मार्च |
![]() |
जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा |
![]() |
अलवर जंक्शन |
![]() |
जनरल बस अड्डा |
![]() |
ऑटो-रिक्शा और टैक्सी |
क्या देखें | मूसी रानी की छतरी और संग्रहालय |
कहाँ ठहरें | होटल, गेस्ट हाउस |
एस.टी.डी. कोड | 0144 |
ए.टी.एम | लगभग सभी |
![]() |
गूगल मानचित्र |
संबंधित लेख | बाला क़िला, नीमराना फ़ोर्ट पैलेस, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान |
भाषा | हिन्दी, अंग्रेज़ी और राजस्थानी |
अद्यतन | 11:59, 7 जनवरी 2012 (IST)
|
सिटी पैलेस राजस्थान के अलवर शहर में स्थित है। सिटी पैलेस का निर्माण 1793 में राजा बख्तावर सिंह ने कराया था।
- सिटी पैलैस परिसर अलवर के पूर्वी छोर की शान है। इसके ऊपर अरावली की पहाड़ियाँ हैं, जिन पर बाला क़िला बना है।
- सिटी पैलेस परिसर बहुत ही ख़ूबसूरत है और इसके साथ-साथ बालकॉनी की योजना है। गेट के पीछे एक बड़ा मैदान है। इसी मैदान में कृष्ण मंदिर हैं।
- सुबह के समय जब सूर्य की पहली किरण सिटी पैलेस परिसर के मुख्य द्वार पर पडती है तो इसकी छटा देखने लायक़ होती है।
- सिटी पैलेस के बिल्कुल पीछे मूसी रानी की छतरी और अन्य दर्शनीय स्थल हैं। पर्यटक इसकी ख़ूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।
- सिटी पैलेस इमारत के सबसे ऊपरी तल पर संग्रहालय भी है। यह तीन बड़े हॉल में विभक्त है-
- पहले हॉल में शाही परिधान और मिट्टी के खिलौने रखे हैं, हॉल का मुख्य आकर्षण महाराज जयसिंह की साईकिल है। यहाँ हर वस्तु बडे सुन्दर तरीके से सजाई गई है।
- दूसरे हॉल में मध्य एशिया के अनेक जाने-माने राजाओं के चित्र लगे हुए हैं। इस हॉल में तैमूर से लेकर औरंगजेब तक के चित्र लगे हुए हैं।
- तीसरे हॉल में आयुद्ध सामग्री प्रदर्शित है। इस हॉल का मुख्य आकर्षण अकबर और जहांगीर की तलवारें हैं।
|
|
|
|
|