स्कॉटलैंड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
स्कॉटलैंड का ध्वज

स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक हिस्सा है। यह स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है। स्कॉटलैंड की राजधानी 'एडिनबरा' है। यह दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह यूरोप के सबसे बड़े वित्तीय केंद्रों में से एक है। स्कॉटलैंड का राज्य एक स्वतंत्र संप्रभु राज्य है। स्कॉटलैंड ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल 78,850 वर्ग किमी है। 80 प्रतिशत मनुष्य इस देश के नगरों में तथा शेष 20 प्रतिशत लोग गावों में निवास करते हैं।

मुख्य व्यवसाय

यहाँ का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। पहाड़ी भाग में भेड़ पालने का व्यवसाय बहुत पुराना है। कुछ भागों में अधिक भेड़ें पाली जाती हैं और कुछ भाग में अधिक गाएँ पाली जाती हैं कुछ वर्ष पूर्व से पहाड़ी नदियों से विद्युत्‌ शक्ति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। घासवाले क्षेत्रों में शिकार करने की भी प्रथा प्रचलित है।[1]

ख़ूबसूरत क़िलों का देश

स्कॉटलैंड ख़ूबसूरत क़िलों का देश है। इस देश को इतिहास में योद्धाओं, बैगपाइपर के संगीत और स्कर्ट पहनने वाले पुरुषों के नाम से जानता है। स्कॉटलैंड का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पॉउंड़ से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पॉउंड़ के समान है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्कॉटलैंड (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 3 सितम्बर, 2011।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख