हैवलॉक द्वीप
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

हैवलॉक द्वीप अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में लगभग 38 किमी दूर स्थित है।
- हैवलॉक द्वीप सबसे अधिक पर्यटकों के आवागमन वाला और सबसे लोकप्रिय द्वीप है।
- हैवलॉक का समुद्र तट एशिया में सबसे सुंदर माना गया है।
- हैवलॉक की खासियत है की समुद्र तट के किनारे-किनारे मैनग्रोव वृक्ष की ख़ूबसूरत कतारें है।
- एशिया का द्वितीय सबसे लम्बा और मशहूर राधानगर समुद्र तट भी यहीं है।
- यहाँ के पवित्र, अछूते तट अत्यंत सुंदर हैं और सभी प्रकृति प्रेमियों एवं उत्साही व्यक्तियों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं।
- हैवलॉक द्वीप की रेत की ढलानें ज़्यादातर समकोण पर मिलती है, इससे मिलन बिंदु पर ज़्यादा पानी जमा होने की सम्भावना होती हैं।
- हैवलॉक द्वीप की उष्णकटिबंधी हरियाली शहरी जीवन की भाग दौड़ से दूर एक पृथक आवास प्रदान करती है।

|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख