"मैसूर" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 37: पंक्ति 37:

|अद्यतन={{अद्यतन|12:30, 5 अक्टूबर 2011 (IST)}}

|अद्यतन={{अद्यतन|12:30, 5 अक्टूबर 2011 (IST)}}

मैसूर शहर, दक्षिण-मध्य [[कर्नाटक]], भूतपूर्व मैसूर राज्य, दक्षिणी [[भारत]] में स्थित है। यह [[चामुंडी पहाड़ी]] के पश्चिमोत्तर में 770 मीटर की ऊँचाई पर लहरदार दक्कन पठार पर [[कावेरी नदी]] व [[कब्बानी नदी]] के बीच स्थित है।

'''मैसूर''' शहर, दक्षिण-मध्य [[कर्नाटक]], भूतपूर्व मैसूर राज्य, दक्षिणी [[भारत]] में स्थित है। यह [[चामुंडी पहाड़ी]] के पश्चिमोत्तर में 770 मीटर की ऊँचाई पर लहरदार दक्कन पठार पर [[कावेरी नदी]] व [[कब्बानी नदी]] के बीच स्थित है।

1799 ई. से 1831 ई. तक यह मैसूर रियासत की प्रशासनिक राजधानी था और अब मैसूर [[बंगलोर]] के बाद कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मैसूर भारतीय गणतंत्र में सम्मिलित एक राज्य तथा नगर है। मैसूर अब कर्नाटक राज्य की राजधानी भी है। इस राज्य की सीमा उत्तर-पश्चिम [[मुंबई]], पूर्व में [[आन्ध्र प्रदेश]], दक्षिण-पूर्व में [[तमिलनाडु]] और दक्षिण-पश्चिम में [[केरल]] राज्यों से घिरी हुई है।

1799 ई. से 1831 ई. तक यह मैसूर रियासत की प्रशासनिक राजधानी था और अब मैसूर [[बंगलोर]] के बाद कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मैसूर भारतीय गणतंत्र में सम्मिलित एक राज्य तथा नगर है। मैसूर अब कर्नाटक राज्य की राजधानी भी है। इस राज्य की सीमा उत्तर-पश्चिम [[मुंबई]], पूर्व में [[आन्ध्र प्रदेश]], दक्षिण-पूर्व में [[तमिलनाडु]] और दक्षिण-पश्चिम में [[केरल]] राज्यों से घिरी हुई है।
पंक्ति 45: पंक्ति 45:

==इतिहास==

==इतिहास==
मैसूर शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके प्राचीनतम शासक [[कदम्ब वंश]] के थे, जिनका उल्लेख टॉल्मी ने किया है। [[कदम्ब वंश|कदम्बों]] को [[चेर वंश|चेरों]], [[पल्लव|पल्लवों]] और [[चालुक्य वंश|चालुक्यों]] से युद्ध करना पड़ा था। 12वीं शताब्दी में जाकर मैसूर का शासन कदम्बों के हाथों से [[होयसल वंश|होयसलों]] के हाथों में आया, जिन्होंने द्वारासमुद्र अथवा आधुनिक हलेविड को अपनी राजधानी बनाया था। होयसल राजा रायचन्द्र से ही [[अलाउद्दीन ख़िलज़ी]] ने मैसूर जीतकर अपने राज्य में सम्मिलित किया था। इसके उपरान्त मैसूर [[विजयनगर साम्राज्य|विजयनगर]] राज्य में सम्मिलित कर लिया गया और उसके विघटन के उपरान्त 1610 ई. में वह पुन: स्थानीय [[हिन्दू]] राजा के अधिकार में आ गया था।

मैसूर शहर का [[इतिहास]] अत्यंत प्राचीन है। इसके प्राचीनतम शासक [[कदम्ब वंश]] के थे, जिनका उल्लेख टॉल्मी ने किया है। [[कदम्ब वंश|कदम्बों]] को [[चेर वंश|चेरों]], [[पल्लव|पल्लवों]] और [[चालुक्य वंश|चालुक्यों]] से युद्ध करना पड़ा था। 12वीं शताब्दी में जाकर मैसूर का शासन कदम्बों के हाथों से [[होयसल वंश|होयसलों]] के हाथों में आया, जिन्होंने द्वारासमुद्र अथवा आधुनिक हलेविड को अपनी राजधानी बनाया था। होयसल राजा रायचन्द्र से ही [[अलाउद्दीन ख़िलज़ी]] ने मैसूर जीतकर अपने राज्य में सम्मिलित किया था। इसके उपरान्त मैसूर [[विजयनगर साम्राज्य|विजयनगर]] राज्य में सम्मिलित कर लिया गया और उसके विघटन के उपरान्त 1610 ई. में वह पुन: स्थानीय [[हिन्दू]] राजा के अधिकार में आ गया था।

इस राजवंश के चौथे उत्तराधिकारी चिक्क देवराज ने मैसूर की शक्ति और सत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि की। किन्तु 18वीं शताब्दी के मध्य में उसका राजवंश [[हैदरअली]] द्वारा अपदस्थ कर दिया गया था और उसके पुत्र [[टीपू सुल्तान]] ने 1799 ई. तक उस पर राज्य किया। टीपू की पराजय और मृत्यु के उपरान्त विजयी [[अंग्रेज़|अंग्रेज़ो]] ने मैसूर को संरक्षित राज्य बनाकर वहाँ एक पाँच वर्षीय बालक कृष्णराज वाडियर को सिंहासन पर बैठाया था।

इस राजवंश के चौथे उत्तराधिकारी चिक्क देवराज ने मैसूर की शक्ति और सत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि की। किन्तु 18वीं शताब्दी के मध्य में उसका राजवंश [[हैदरअली]] द्वारा अपदस्थ कर दिया गया था और उसके पुत्र [[टीपू सुल्तान]] ने 1799 ई. तक उस पर राज्य किया। टीपू की पराजय और मृत्यु के उपरान्त विजयी [[अंग्रेज़|अंग्रेज़ो]] ने मैसूर को संरक्षित राज्य बनाकर वहाँ एक पाँच वर्षीय बालक कृष्णराज वाडियर को सिंहासन पर बैठाया था।

कृष्णराज अत्यंत अयोग्य शासक सिद्ध हुआ, 1821 ई. में ब्रिटिश सरकार ने शासन प्रबंध अपने हाथों में ले लिया, परंतु [[1867]] ई. में कृष्ण के उत्तराधिकारी चाम राजेन्द्र को पुन: शासन सौंप दिया। उस समय से इस सुशासित राज्य का [[1947]] ई. में भारतीय संघ में विलय कर दिया गया।

कृष्णराज अत्यंत अयोग्य शासक सिद्ध हुआ, 1821 ई. में ब्रिटिश सरकार ने शासन प्रबंध अपने हाथों में ले लिया, परंतु 1867 ई. में कृष्ण के उत्तराधिकारी चाम राजेन्द्र को पुन: शासन सौंप दिया। उस समय से इस सुशासित राज्य का 1947 ई. में भारतीय संघ में विलय कर दिया गया।

====मैसूर-युद्ध====

====मैसूर-युद्ध====
भारत में अंग्रेज़ों और मैसूर के शासकों के बीच चार सैन्य मुठभेड़ हुई थी। अंग्रेज़ों और [[हैदरअली]] तथा उसके पुत्र टीपू सुल्तान के बीच समय-समय पर युद्ध हुए थे। सन 1767 से 1799 ई. तक लगभग 32 [[वर्ष|वर्षों]] तक युद्ध होते गए।

भारत में अंग्रेज़ों और मैसूर के शासकों के बीच चार सैन्य मुठभेड़ हुई थी। [[अंग्रेज़|अंग्रेज़ों]] और [[हैदरअली]] तथा उसके पुत्र टीपू सुल्तान के बीच समय-समय पर युद्ध हुए थे। सन 1767 से 1799 ई. तक लगभग 32 [[वर्ष|वर्षों]] तक युद्ध होते गए।
[[चित्र:Hyder-Ali.jpg|thumb|left|[[हैदर अली]]
Hyder Ali]]

[[चित्र:Hyder-Ali.jpg|thumb|left|[[हैदर अली]]]]

=====प्रथम मैसूर-युद्ध=====

=====प्रथम मैसूर-युद्ध=====

(1767-69 ई. में)

(1767-69 ई. में)

पंक्ति 59: पंक्ति 59:

=====द्वितीय मैसूर-युद्ध=====

=====द्वितीय मैसूर-युद्ध=====

(1780-84 ई. में)

(1780-84 ई. में)

अंग्रेज़ों ने 1769 ई. की संधि की शर्तो के अनुसार आचरण न किया और 1770 ई. में हैदरअली को समझौते के अनुसार उस समय सहायता न दी जब मराठों ने उस पर आक्रमण किया। अंग्रेज़ों के इस विश्वासघात से हैदरअली को अत्यधिक क्षोभ हुआ था। उसका क्रोध उस समय और भी बढ़ गया, जब अंग्रेज़ों ने हैदरअली की राज्य सीमाओं के अंतर्गत माही की [[फ़्रांसीसी]] बस्ती पर आक्रमण कर अधिकार कर लिया। उसने मराठा और निज़ाम के साथ 1780 ई. में त्रिपक्षीय संधि कर ली जिससे द्वितीय मैसूर युद्ध प्रारंभ हुआ।

अंग्रेज़ों ने 1769 ई. की संधि की शर्तो के अनुसार आचरण न किया और 1770 ई. में हैदरअली को समझौते के अनुसार उस समय सहायता न दी जब मराठों ने उस पर आक्रमण किया। अंग्रेज़ों के इस विश्वासघात से हैदरअली को अत्यधिक क्षोभ हुआ था। उसका क्रोध उस समय और भी बढ़ गया, जब अंग्रेज़ों ने हैदरअली की राज्य सीमाओं के अंतर्गत माही की [[फ़्रांसीसी]] बस्ती पर आक्रमण कर अधिकार कर लिया। उसने [[मराठा]] और निज़ाम के साथ 1780 ई. में त्रिपक्षीय संधि कर ली जिससे द्वितीय मैसूर युद्ध प्रारंभ हुआ।

अंग्रेज़ों ने निज़ाम को अपनी ओर मोड़ लिया और 1782 ई. में सालबाई की संधि करके मराठों से युद्ध समाप्त कर दिया। फिर भी हैदरअली भग्नोत्साह न होकर युद्ध करता रहा और एक विशाल सेना लेकर कर्नाटक में घुस गया, उसे नष्ट-भ्रष्ट कर डाला तथा [[मद्रास]] के चारों ओर के इलाक़े उजाड़ डाले। उसने वेली के अधिनायकत्व वाली अंग्रेज़ी फ़ौज की एक टुकड़ी को घेर लिया। परन्तु 1781 ई. में वह सर आयरकूट द्वारा पोर्टोनोवो, पोलिलूर और शोलिंगलूर के तीन युद्धों में परास्त हुआ क्योंकि उसे फ़्रांसीसियों से प्रत्याशित सहायता न मिल सकी। वह फिर भी डटा रहा और 1782 ई. में उसके पुत्र टीपू ने कर्नल व्रेथवेट के नायकत्व वाली ब्रिटिश सेना से [[तंजौर]] में आत्मसमर्पण करा लिया। इस युद्ध के बीच ही हैदरअली की मृत्यु हो गई। किन्तु उत्तराधिकारी टीपू सुल्तान ने युद्ध जारी रखा और बेदनूर पर अंग्रेज़ों के आक्रमण को असफल करके मंगलोर जा घेरा। अब मद्रास की सरकार ने समझ लिया कि आगे युद्ध बढ़ाना उसकी सामर्थ्य के बाहर है। अत: उसने 1784 ई. में संधि कर ली, जो मंगलोर की संधि कहलाती है और जिसके आधार पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के भूभाग वापस कर दिए।

अंग्रेज़ों ने निज़ाम को अपनी ओर मोड़ लिया और 1782 ई. में सालबाई की संधि करके मराठों से युद्ध समाप्त कर दिया। फिर भी हैदरअली भग्नोत्साह न होकर युद्ध करता रहा और एक विशाल सेना लेकर कर्नाटक में घुस गया, उसे नष्ट-भ्रष्ट कर डाला तथा [[मद्रास]] के चारों ओर के इलाक़े उजाड़ डाले। उसने वेली के अधिनायकत्व वाली अंग्रेज़ी फ़ौज की एक टुकड़ी को घेर लिया। परन्तु 1781 ई. में वह सर आयरकूट द्वारा पोर्टोनोवो, पोलिलूर और शोलिंगलूर के तीन युद्धों में परास्त हुआ क्योंकि उसे [[फ़्रांसीसी|फ़्रांसीसियों]] से प्रत्याशित सहायता न मिल सकी। वह फिर भी डटा रहा और 1782 ई. में उसके पुत्र टीपू ने कर्नल व्रेथवेट के नायकत्व वाली ब्रिटिश सेना से [[तंजौर]] में आत्मसमर्पण करा लिया। इस युद्ध के बीच ही हैदरअली की मृत्यु हो गई। किन्तु उत्तराधिकारी टीपू सुल्तान ने युद्ध जारी रखा और बेदनूर पर अंग्रेज़ों के आक्रमण को असफल करके मंगलोर जा घेरा। अब मद्रास की सरकार ने समझ लिया कि आगे युद्ध बढ़ाना उसकी सामर्थ्य के बाहर है। अत: उसने 1784 ई. में संधि कर ली, जो मंगलोर की संधि कहलाती है और जिसके आधार पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के भूभाग वापस कर दिए।

=====तृतीय मैसूर-युद्ध=====

=====तृतीय मैसूर-युद्ध=====

(1790-92 ई. में)

(1790-92 ई. में)

तीसरा युद्ध 1790 ई. में शुरू हुआ था। जब गर्वनर जनरल [[लॉर्ड कॉर्नवॉलिस]] ने टीपू का नाम कंपनी के मित्रों की सूची से हटा दिया था। तृतीय मैसूर युद्ध का कारण भी अंग्रेज़ों की दोहरी नीति थी। 1769 ई. में हैदरअली और 1784 ई. में टीपू सुल्तान के साथ की गयी संधि की शर्तों के विरुद्ध अंग्रेज़ों ने 1788 ई. में निज़ाम को इस आशय का पत्र लिखा कि हम लोग टीपू सुल्तान से उन भूभागों को छीन लेने में आपकी सहायता करेंगे जो निज़ाम के राज्य के अंग रहे हैं। [[चित्र:Tipu-Sultan.jpg|[[टीपू सुल्तान]]
Tipu Sultan|thumb]] अंग्रेज़ों की इस विश्वासघाती नीति को देखकर टीपू सुल्तान के मन में उनके शत्रुतापूर्ण अभिप्राय के संबंध में कोई संशय न रहा। अत: 1789 ई. में अचानक ट्रावनकोर (त्रिवंकुर) पर आक्रमण कर दिया, और उस भू-भाग को तहस-नहस कर डाला। अंग्रेज़ों ने इस आक्रमण को युद्ध का कारण बना लिया और [[पेशवा]] और निज़ाम से इस शर्त पर गुटबन्दी कर ली कि वे दोनों विजित प्रदेशों का बराबर भागों में बँटवारा कर लेंगे। इस प्रकार प्रारंभ हुआ तृतीय मैसूर युद्ध 1790 से 1792 ई. तक चलता रहा।

तीसरा युद्ध 1790 ई. में शुरू हुआ था। जब गर्वनर जनरल [[लॉर्ड कॉर्नवॉलिस]] ने टीपू का नाम कंपनी के मित्रों की सूची से हटा दिया था। तृतीय मैसूर युद्ध का कारण भी अंग्रेज़ों की दोहरी नीति थी। 1769 ई. में हैदरअली और 1784 ई. में टीपू सुल्तान के साथ की गयी संधि की शर्तों के विरुद्ध अंग्रेज़ों ने 1788 ई. में निज़ाम को इस आशय का पत्र लिखा कि हम लोग टीपू सुल्तान से उन भूभागों को छीन लेने में आपकी सहायता करेंगे जो निज़ाम के राज्य के अंग रहे हैं। [[चित्र:Tipu-Sultan.jpg|[[टीपू सुल्तान]]|thumb|left]] अंग्रेज़ों की इस विश्वासघाती नीति को देखकर टीपू सुल्तान के मन में उनके शत्रुतापूर्ण अभिप्राय के संबंध में कोई संशय न रहा। अत: 1789 ई. में अचानक ट्रावनकोर (त्रिवंकुर) पर आक्रमण कर दिया, और उस भू-भाग को तहस-नहस कर डाला। अंग्रेज़ों ने इस आक्रमण को युद्ध का कारण बना लिया और [[पेशवा]] और निज़ाम से इस शर्त पर गुटबन्दी कर ली कि वे दोनों विजित प्रदेशों का बराबर भागों में बँटवारा कर लेंगे। इस प्रकार प्रारंभ हुआ तृतीय मैसूर युद्ध 1790 से 1792 ई. तक चलता रहा।

इस युद्ध में तीन संघर्ष हुए। 1790 ई. में तीन अंग्रेज़ी सेनाएँ मैसूर की ओर बढ़ी, उन्होंने डिंडीगल, [[कोयम्बतूर]] तथा पालघाट पर अधिकार कर लिया, फिर भी उनको टीपू के प्रबल प्रतिरोध के कारण कोई महत्त्व की विजय प्राप्त न हो सकी। इस विफलता के कारण स्वंय लॉर्ड कार्नवालिस ने, जो गवर्नर जनरल भी था, [[दिसम्बर]] 1790 ई. में प्रारम्भ हुए अभियान का नेतृव्य अपने हाथों में ले लिया। [[वेल्लोर]] और अम्बर की ओर से बढ़ते हुए कार्नवालिस ने [[मार्च]], 1791 ई. में [[बंगलोर]] पर अधिकार कर लिया और टीपू की राजधानी श्रीरंगपट्टनम की ओर बढ़ा। लेकिन टीपू की नियोजित ध्वंसक भू-नीति के कारण अंग्रेज़ों की सेना को अनाज का एक दाना न मिल सका और कार्नवालिस को अपनी तोपें कीलकर पीछे लौटना पड़ा। तीसरा अभियान, जो 1791 ई. की गर्मियों में प्रारंभ हुआ, अधिक सफल रहा। अंग्रेज़ी सेनाओं का नेतृव्य करते हुए कार्नवालिस ने पुन: टीपू की कई पहाड़ी चौकियों पर अधिकार कर लिया और 1792 ई. में एक विशाल सेना के साथ श्रीरंगपट्टनम पर घेरा डाल दिया। राजधानी की ब्राह्य प्राचीरों पर शत्रुओं का अधिकार हो जाने पर टीपू ने आत्मसमर्पण कर दिया और मार्च 1792 ई. में श्रीरंगपट्टनम की संधि के द्वारा युद्ध समाप्त हुआ।

इस युद्ध में तीन संघर्ष हुए। 1790 ई. में तीन अंग्रेज़ी सेनाएँ मैसूर की ओर बढ़ी, उन्होंने डिंडीगल, [[कोयम्बतूर]] तथा पालघाट पर अधिकार कर लिया, फिर भी उनको टीपू के प्रबल प्रतिरोध के कारण कोई महत्त्व की विजय प्राप्त न हो सकी। इस विफलता के कारण स्वंय लॉर्ड कार्नवालिस ने, जो गवर्नर जनरल भी था, [[दिसम्बर]] 1790 ई. में प्रारम्भ हुए अभियान का नेतृव्य अपने हाथों में ले लिया। [[वेल्लोर]] और अम्बर की ओर से बढ़ते हुए कार्नवालिस ने [[मार्च]], 1791 ई. में [[बंगलोर]] पर अधिकार कर लिया और टीपू की राजधानी श्रीरंगपट्टनम की ओर बढ़ा। लेकिन टीपू की नियोजित ध्वंसक भू-नीति के कारण अंग्रेज़ों की सेना को अनाज का एक दाना न मिल सका और कार्नवालिस को अपनी तोपें कीलकर पीछे लौटना पड़ा। तीसरा अभियान, जो 1791 ई. की गर्मियों में प्रारंभ हुआ, अधिक सफल रहा। अंग्रेज़ी सेनाओं का नेतृव्य करते हुए कार्नवालिस ने पुन: टीपू की कई पहाड़ी चौकियों पर अधिकार कर लिया और 1792 ई. में एक विशाल सेना के साथ श्रीरंगपट्टनम पर घेरा डाल दिया। राजधानी की ब्राह्य प्राचीरों पर शत्रुओं का अधिकार हो जाने पर टीपू ने आत्मसमर्पण कर दिया और मार्च 1792 ई. में श्रीरंगपट्टनम की संधि के द्वारा युद्ध समाप्त हुआ।

इसके अनुसार टीपू ने अपने दो पुत्रों को बंधक के रूप में अंग्रेज़ों को सौंप दिया और तीन करोड़ रुपये युद्ध के हरजाने के रूप में दिये, जो तीन मित्रों, अंग्रेज़, निज़ाम, [[मराठा]] में बराबर बाँट लिये गये। साथ ही टीपू ने अपने राज्य का आधा भाग भी सौंप दिया, जिसमें से अंग्रेज़ों में डिंडीगल, बारा महाल, कुर्ग और मलावार अपने अधिकार में रखकर [[टीपू सुल्तान]] के राज्य का समुद्र से संबंध काट दिया और उन पहाड़ी दर्रो को छीन लिया, जो दक्षिण [[भारत]] के पठारी भू-भाग के द्वार थे। मराठों को वर्धा (वरदा) और [[कृष्णा नदी|कृष्णा]] नदियों व निज़ाम को कृष्णा पनार नदियों के बीच के भू-खण्ड मिले।

इसके अनुसार टीपू ने अपने दो पुत्रों को बंधक के रूप में अंग्रेज़ों को सौंप दिया और तीन करोड़ रुपये युद्ध के हरजाने के रूप में दिये, जो तीन मित्रों, अंग्रेज़, निज़ाम, [[मराठा]] में बराबर बाँट लिये गये। साथ ही टीपू ने अपने राज्य का आधा भाग भी सौंप दिया, जिसमें से अंग्रेज़ों में दिंडिगल, बारा महाल, कुर्ग और मलावार अपने अधिकार में रखकर [[टीपू सुल्तान]] के राज्य का समुद्र से संबंध काट दिया और उन पहाड़ी दर्रो को छीन लिया, जो दक्षिण [[भारत]] के पठारी भू-भाग के द्वार थे। मराठों को वर्धा (वरदा) और [[कृष्णा नदी|कृष्णा]] नदियों व निज़ाम को कृष्णा पनार नदियों के बीच के भू-खण्ड मिले।

[[चित्र:Mahishasur-Statue-Mysore.jpg|thumb|left|[[चामुण्डी पर्वत]] पर स्थित [[महिषासुर]] की प्रतिमा, मैसूर
Statue of the demon Mahishasur on the Chamundi Hills, Mysore]]

=====चतुर्थ मैसूर युद्ध=====

=====चतुर्थ मैसूर युद्ध=====

[[चित्र:Mahishasur-Statue-Mysore.jpg|thumb|[[चामुण्डी पर्वत]] पर स्थित [[महिषासुर]] की प्रतिमा, मैसूर]]

(1799 ई. में)

(1799 ई. में)

चौथा युद्ध गर्वनर जनरल लॉर्ड मॉर्निंग्टन, बाद में वेलेज़ली ने इस बहाने से शुरू किया कि टीपू को [[फ़्रांसीसी|फ़्रांसीसियों]] से सहायता मिल रही है। अल्पकालिक, परन्तु भयानक सिद्ध हुआ। इसका कारण टीपू सुल्तान द्वारा अंग्रेज़ों के आश्रित बन जाने के संधि प्रस्ताव को अस्वीकार कर देना था, तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेज़ली को टीपू की ब्रिटिश विरोधी गतिविधियों का पूर्ण विश्वास हो गया था। उसे पता चला कि 1792 ई. की पराजय के उपरांत टीपू ने [[फ़्राँस]], कुस्तुनतुनियाँ और [[अफ़ग़ानिस्तान]] के शासकों के साथ इस अभ्रिप्राय से संधि का प्रयास किया था कि भारत से अंग्रेज़ों को निकाल दिया जाए। वेलेज़ली ने टीपू द्वारा आश्रित संधि के अस्वीकार को युद्ध का कारण बना लिया। उसने निज़ाम और [[बाजीराव द्वितीय|पेशवा]] के साथ इस आधार पर एक गठबंधन किया कि युद्ध में जो लाभ होगा, उसका तीनों में बराबर बँटवारा हो जाएगा।

चौथा युद्ध गर्वनर जनरल लॉर्ड मॉर्निंग्टन, बाद में वेलेज़ली ने इस बहाने से शुरू किया कि टीपू को [[फ़्रांसीसी|फ़्रांसीसियों]] से सहायता मिल रही है। अल्पकालिक, परन्तु भयानक सिद्ध हुआ। इसका कारण टीपू सुल्तान द्वारा अंग्रेज़ों के आश्रित बन जाने के संधि प्रस्ताव को अस्वीकार कर देना था, तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेज़ली को टीपू की ब्रिटिश विरोधी गतिविधियों का पूर्ण विश्वास हो गया था। उसे पता चला कि 1792 ई. की पराजय के उपरांत टीपू ने [[फ़्राँस]], कुस्तुनतुनियाँ और [[अफ़ग़ानिस्तान]] के शासकों के साथ इस अभ्रिप्राय से संधि का प्रयास किया था कि भारत से अंग्रेज़ों को निकाल दिया जाए। वेलेज़ली ने टीपू द्वारा आश्रित संधि के अस्वीकार को युद्ध का कारण बना लिया। उसने निज़ाम और [[बाजीराव द्वितीय|पेशवा]] के साथ इस आधार पर एक गठबंधन किया कि युद्ध में जो लाभ होगा, उसका तीनों में बराबर बँटवारा हो जाएगा।
पंक्ति 81: पंक्ति 81:

==यातायात और परिवहन==

==यातायात और परिवहन==
[[चित्र:Rail-Museum-Mysore.jpg|thumb|250px|[[रेल संग्रहालय मैसूर|रेल संग्रहालय]], मैसूर
Rail Museum, Mysore]]

[[चित्र:Rail-Museum-Mysore.jpg|thumb|250px|[[रेल संग्रहालय मैसूर|रेल संग्रहालय]], मैसूर]]

मैसूर शहर दो उत्तरी रेलमार्गों के जंक्शन पर स्थित है और भारत की प्रमुख पश्चिमी सड़क प्रणाली पर एक महत्त्वपूर्ण विभाजक बिंदु है।

मैसूर शहर दो उत्तरी रेलमार्गों के जंक्शन पर स्थित है और भारत की प्रमुख पश्चिमी सड़क प्रणाली पर एक महत्त्वपूर्ण विभाजक बिंदु है।

;वायु मार्ग

;वायु मार्ग

मैसूर में मैसूर हवाई अड्डा है, जो शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से सभी प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें आती-जाती हैं।

मैसूर में मैसूर हवाई अड्डा है, जो शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से सभी प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें आती-जाती हैं।
पंक्ति 92: पंक्ति 91:

==उद्योग और व्यापार==

==उद्योग और व्यापार==
मैसूर एक महत्त्वपूर्ण निर्माण एवं व्यापारिक केंद्र है। मैसूर में सूती एवं रेशमी वस्त्र, [[चावल]], तेल की मिलें, [[चंदन]] का तेल और रसायनिक उर्वरक उद्योग हैं। शहर के उद्योगों को बिजली पूर्व में स्थित शिवसमुद्रम के निकट पनबिजली गृह से मिलती है। मैसूर के कुटीर उद्योगों में बुनाई, [[तंबाकू]], कॉफ़ी प्रसंस्करण और बीड़ी निर्माण शामिल हैं। यह क्षेत्र हाथीदांत, [[धातु]] और लकड़ी की अपनी कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। [[चित्र:Mysore-Palace-2.jpg|thumb|250px|left|मैसूर का [[महाराजा पैलेस मैसूर|महाराजा पैलेस]]
Mysore's Maharaja Palace]] रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाज़ार स्थानीय [[कृषि]] उत्पादों के लिए संग्रहण केंद्र का काम करता है। मैसूर में [[काला रंग|काली]] [[मिट्टी]] के विशाल भूभाग पर कपास उगाया जाता है। यहाँ से चावल, मोटा अनाज और तिलहन का निर्यात किया जाता है। मैसूर की सरकारी सिल्क फैक्टरी में मैसूर की सिल्क की साड़ियाँ बनती हैं।

मैसूर एक महत्त्वपूर्ण निर्माण एवं व्यापारिक केंद्र है। मैसूर में सूती एवं रेशमी वस्त्र, [[चावल]], तेल की मिलें, [[चंदन]] का तेल और रसायनिक उर्वरक उद्योग हैं। शहर के उद्योगों को बिजली पूर्व में स्थित शिवसमुद्रम के निकट पनबिजली गृह से मिलती है। मैसूर के कुटीर उद्योगों में बुनाई, [[तंबाकू]], कॉफ़ी प्रसंस्करण और बीड़ी निर्माण शामिल हैं। यह क्षेत्र हाथीदांत, [[धातु]] और लकड़ी की अपनी कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। [[चित्र:Mysore-Palace-2.jpg|thumb|250px|left|मैसूर का [[महाराजा पैलेस मैसूर|महाराजा पैलेस]]]] रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाज़ार स्थानीय [[कृषि]] उत्पादों के लिए संग्रहण केंद्र का काम करता है। मैसूर में [[काला रंग|काली]] [[मिट्टी]] के विशाल भूभाग पर कपास उगाया जाता है। यहाँ से चावल, मोटा अनाज और तिलहन का निर्यात किया जाता है। मैसूर की सरकारी सिल्क फैक्टरी में मैसूर की सिल्क की साड़ियाँ बनती हैं।

==शिक्षण संस्थान==

==शिक्षण संस्थान==
पंक्ति 98: पंक्ति 97:

==पर्यटन==

==पर्यटन==
[[चित्र:Nandi-Chamundi-Hill.jpg|thumb|250px|[[चामुंडी पर्वत]] पर [[नन्दी]] की मूर्ति
Nandi Statue On Chamundi Hill]]

[[चित्र:Nandi-Chamundi-Hill.jpg|thumb|250px|[[चामुंडी पर्वत]] पर [[नन्दी]] की मूर्ति]]

{{main|मैसूर पर्यटन}}

{{main|मैसूर पर्यटन}}

मैसूर अति सुन्दर परिष्कृत नगर है। यह एक पर्यटन स्थल भी है। मैसूर में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। मैसूर में क़िले, पहाड़ियाँ एवं झीलें भी हैं। [[मैसूर महल|मैसूर महलों]], बगीचों और मंदिरों का नगर है। आज भी इसकी ख़ूबसूरती कायम है। कर्नाटक संगीत व नृत्य का यह प्रमुख केंद्र है।

मैसूर अति सुन्दर परिष्कृत नगर है। यह एक पर्यटन स्थल भी है। मैसूर में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। मैसूर में क़िले, पहाड़ियाँ एवं झीलें भी हैं। [[मैसूर महल|मैसूर महलों]], बगीचों और मंदिरों का नगर है। आज भी इसकी ख़ूबसूरती कायम है। कर्नाटक संगीत व नृत्य का यह प्रमुख केंद्र है।
पंक्ति 109: पंक्ति 108:

पश्चिम में गोर्डोन पार्क के निकट भूतपूर्व ब्रिटिश रेज़िडेंसी (1805), प्रख्यात ओरिएंटल लाइब्रेरी, विश्वविद्यालय भवन, सार्वजनिक कार्यालय, जगमोहन महल और ललिता महल आदि अन्य प्रसिद्ध इमारतें हैं।

पश्चिम में गोर्डोन पार्क के निकट भूतपूर्व ब्रिटिश रेज़िडेंसी (1805), प्रख्यात ओरिएंटल लाइब्रेरी, विश्वविद्यालय भवन, सार्वजनिक कार्यालय, जगमोहन महल और ललिता महल आदि अन्य प्रसिद्ध इमारतें हैं।
[[चित्र:Chamundi-Hill.jpg|thumb|250px|left|[[चामुंडी पहाड़ी]], मैसूर
Chamundi Hill, Mysore]]

[[चित्र:Chamundi-Hill.jpg|thumb|250px|left|[[चामुंडी पहाड़ी]], मैसूर]]

====पहाड़ियाँ एवं झील====

====पहाड़ियाँ एवं झील====

तीर्थयात्री बड़ी संख्या में [[चामुंडी पहाड़ी]] पर लगभग 1,064 मीटर दूर जाते हैं, जहाँ [[शिव]] के पवित्र बैल, [[नन्दी]] की अखंडित मूर्ति है। इस शिखर से दक्षिण की ओर स्थित [[नीलगिरि पहाड़ियाँ|नीलगिरि पहाड़ियों]] का सुंदर नज़ारा देखा जा सकता है।

तीर्थयात्री बड़ी संख्या में [[चामुंडी पहाड़ी]] पर लगभग 1,064 मीटर दूर जाते हैं, जहाँ [[शिव]] के पवित्र बैल, [[नन्दी]] की अखंडित मूर्ति है। इस शिखर से दक्षिण की ओर स्थित [[नीलगिरि पहाड़ियाँ|नीलगिरि पहाड़ियों]] का सुंदर नज़ारा देखा जा सकता है।

07:49, 1 फ़रवरी 2012 का अवतरण

मैसूर
महाराजा पैलेस, मैसूर
विवरण मैसूर शहर, दक्षिण-मध्य कर्नाटक, भूतपूर्व मैसूर राज्य, दक्षिणी भारत में स्थित है।
राज्य कर्नाटक
ज़िला मैसूर
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 12°3', पूर्व- 76°65'
मार्ग स्थिति मैसूर शहर सड़क द्वारा बैंगलोर से 139 किलोमीटर, हम्पी से 400 किलोमीटर, दिल्ली से 2,230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
कब जाएँ अक्टूबर से मार्च
कैसे पहुँचें हवाई जहाज़, रेल व सड़क मार्ग द्वारा पहुँचा जा सकता है।
हवाई अड्डा मैसूर हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन मैसूर रेलवे स्टेशन
बस अड्डा मैसूर सिटी बस अड्डा
यातायात ऑटो रिक्शा, बस, टैम्पो, साइकिल रिक्शा
क्या देखें मैसूर पर्यटन
कहाँ ठहरें होटल, धर्मशाला, अतिथि ग्रह
क्या खायें मैसूर पाक, रागी और अक्की रोटी, इडली सांभर, मसाला पुरी
क्या ख़रीदें सिल्क की साड़ियाँ, चंदन की लकड़ी के सामान
एस.टी.डी. कोड 0821
ए.टी.एम लगभग सभी
Map-icon.gif गूगल मानचित्र
भाषा कन्नड़ भाषा, अंग्रेज़ी, तमिल, हिन्दी
अन्य जानकारी 1799 ई. से 1831 ई. तक यह मैसूर रियासत की प्रशासनिक राजधानी था और अब मैसूर बंगलोर के बाद कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
बाहरी कड़ियाँ अधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎

मैसूर शहर, दक्षिण-मध्य कर्नाटक, भूतपूर्व मैसूर राज्य, दक्षिणी भारत में स्थित है। यह चामुंडी पहाड़ी के पश्चिमोत्तर में 770 मीटर की ऊँचाई पर लहरदार दक्कन पठार पर कावेरी नदीकब्बानी नदी के बीच स्थित है।

1799 ई. से 1831 ई. तक यह मैसूर रियासत की प्रशासनिक राजधानी था और अब मैसूर बंगलोर के बाद कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मैसूर भारतीय गणतंत्र में सम्मिलित एक राज्य तथा नगर है। मैसूर अब कर्नाटक राज्य की राजधानी भी है। इस राज्य की सीमा उत्तर-पश्चिम मुंबई, पूर्व में आन्ध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम में केरल राज्यों से घिरी हुई है।

मैसूर शहर का उल्लेख

मैसूर शहर के आस-पास की भूमि पर वर्षा के जल से भरे उथले जलाशय हैं। इस स्थान का उल्लेख महाकाव्य महाभारत में महिष्मति के रूप में हुआ है, मौर्य काल, तीसरी शताब्दी ई. पू. में यह पूरिगेरे के नाम से विख्यात था। महिष्मंडल महिषक लोग महिष्मति, नर्मदा घाटी से प्रवास कर यहाँ पर बस गए थे। बाद में यह महिषासुर कहलाया था।

इतिहास

मैसूर शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके प्राचीनतम शासक कदम्ब वंश के थे, जिनका उल्लेख टॉल्मी ने किया है। कदम्बों को चेरों, पल्लवों और चालुक्यों से युद्ध करना पड़ा था। 12वीं शताब्दी में जाकर मैसूर का शासन कदम्बों के हाथों से होयसलों के हाथों में आया, जिन्होंने द्वारासमुद्र अथवा आधुनिक हलेविड को अपनी राजधानी बनाया था। होयसल राजा रायचन्द्र से ही अलाउद्दीन ख़िलज़ी ने मैसूर जीतकर अपने राज्य में सम्मिलित किया था। इसके उपरान्त मैसूर विजयनगर राज्य में सम्मिलित कर लिया गया और उसके विघटन के उपरान्त 1610 ई. में वह पुन: स्थानीय हिन्दू राजा के अधिकार में आ गया था।

इस राजवंश के चौथे उत्तराधिकारी चिक्क देवराज ने मैसूर की शक्ति और सत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि की। किन्तु 18वीं शताब्दी के मध्य में उसका राजवंश हैदरअली द्वारा अपदस्थ कर दिया गया था और उसके पुत्र टीपू सुल्तान ने 1799 ई. तक उस पर राज्य किया। टीपू की पराजय और मृत्यु के उपरान्त विजयी अंग्रेज़ो ने मैसूर को संरक्षित राज्य बनाकर वहाँ एक पाँच वर्षीय बालक कृष्णराज वाडियर को सिंहासन पर बैठाया था।

कृष्णराज अत्यंत अयोग्य शासक सिद्ध हुआ, 1821 ई. में ब्रिटिश सरकार ने शासन प्रबंध अपने हाथों में ले लिया, परंतु 1867 ई. में कृष्ण के उत्तराधिकारी चाम राजेन्द्र को पुन: शासन सौंप दिया। उस समय से इस सुशासित राज्य का 1947 ई. में भारतीय संघ में विलय कर दिया गया।

मैसूर-युद्ध

भारत में अंग्रेज़ों और मैसूर के शासकों के बीच चार सैन्य मुठभेड़ हुई थी। अंग्रेज़ों और हैदरअली तथा उसके पुत्र टीपू सुल्तान के बीच समय-समय पर युद्ध हुए थे। सन 1767 से 1799 ई. तक लगभग 32 वर्षों तक युद्ध होते गए।

प्रथम मैसूर-युद्ध

(1767-69 ई. में)
1761 के आस-पास एक शाही मुसलमान हैदरअली, जो पहले से ही प्रधान सेनापति थे, मैसूर राज्य के स्वयंभू शासक बन गए और अपने प्रभुत्व क्षेत्र का विस्तार करने लगे। प्रथम मैसूर युद्ध सन 1767 से 1769 ई. तक हुआ, जिसका कारण चेन्नई में अंग्रेज़ों की आक्रामक नीतियाँ थीं। 1766 ई. में जब हैदरअली मराठों से एक युद्ध में उलझा था, चेन्नई के अंग्रेज़ अधिकारियों ने निज़ाम की सेवा में एक ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी भेज दी थी, और ईस्ट इंडिया कंपनी ने हैदरअली के विरुद्ध उत्तरी सरकारों के समर्पण के लिए हैदराबाद के निज़ाम से गठबंधन कर लिया। जिसकी सहायता से निज़ाम ने मैसूर के भूभागों पर आक्रमण कर दिया था। अंग्रेज़ों की इस अकारण शत्रुता से हैदरअली को बड़ा क्रोध आया। उसने मराठों से संधि कर ली, अस्थिर बुद्धि निज़ाम को अपनी ओर मिला लिया और निज़ाम की सहायता से कर्नाटक पर, जो उस समय अंग्रेज़ों के नियंत्रण में था, आक्रमण कर दिया। लेकिन 1768 में निज़ाम युद्ध से हट गए और अंग्रेज़ों को अकेले हैदरअली का सामना करने के लिए छोड़ दिया। इस प्रकार प्रथम मैसूर युद्ध का सूत्रपात हुआ। यह युद्ध दो वर्षो तक चलता रहा और 1769 ई. में जब हैदरअली का अचानक धावा मद्रास के क़िले की दीवारों तक पहुँच गया, उसका अंत हुआ। मद्रास कौंसिल के सदस्य भयाकुल हो उठे और उन्होंने हैदरअली द्वारा सुलह की शर्ते स्वीकार कर लीं। इसके अनुसार दोनों पक्षों ने जीते गए भू-भाग लौटा दिए और हैदरअली तथा अंग्रेज़ों के बीच एक रक्षात्मक संधि हो गई।

द्वितीय मैसूर-युद्ध

(1780-84 ई. में)
अंग्रेज़ों ने 1769 ई. की संधि की शर्तो के अनुसार आचरण न किया और 1770 ई. में हैदरअली को समझौते के अनुसार उस समय सहायता न दी जब मराठों ने उस पर आक्रमण किया। अंग्रेज़ों के इस विश्वासघात से हैदरअली को अत्यधिक क्षोभ हुआ था। उसका क्रोध उस समय और भी बढ़ गया, जब अंग्रेज़ों ने हैदरअली की राज्य सीमाओं के अंतर्गत माही की फ़्रांसीसी बस्ती पर आक्रमण कर अधिकार कर लिया। उसने मराठा और निज़ाम के साथ 1780 ई. में त्रिपक्षीय संधि कर ली जिससे द्वितीय मैसूर युद्ध प्रारंभ हुआ।

अंग्रेज़ों ने निज़ाम को अपनी ओर मोड़ लिया और 1782 ई. में सालबाई की संधि करके मराठों से युद्ध समाप्त कर दिया। फिर भी हैदरअली भग्नोत्साह न होकर युद्ध करता रहा और एक विशाल सेना लेकर कर्नाटक में घुस गया, उसे नष्ट-भ्रष्ट कर डाला तथा मद्रास के चारों ओर के इलाक़े उजाड़ डाले। उसने वेली के अधिनायकत्व वाली अंग्रेज़ी फ़ौज की एक टुकड़ी को घेर लिया। परन्तु 1781 ई. में वह सर आयरकूट द्वारा पोर्टोनोवो, पोलिलूर और शोलिंगलूर के तीन युद्धों में परास्त हुआ क्योंकि उसे फ़्रांसीसियों से प्रत्याशित सहायता न मिल सकी। वह फिर भी डटा रहा और 1782 ई. में उसके पुत्र टीपू ने कर्नल व्रेथवेट के नायकत्व वाली ब्रिटिश सेना से तंजौर में आत्मसमर्पण करा लिया। इस युद्ध के बीच ही हैदरअली की मृत्यु हो गई। किन्तु उत्तराधिकारी टीपू सुल्तान ने युद्ध जारी रखा और बेदनूर पर अंग्रेज़ों के आक्रमण को असफल करके मंगलोर जा घेरा। अब मद्रास की सरकार ने समझ लिया कि आगे युद्ध बढ़ाना उसकी सामर्थ्य के बाहर है। अत: उसने 1784 ई. में संधि कर ली, जो मंगलोर की संधि कहलाती है और जिसके आधार पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के भूभाग वापस कर दिए।

तृतीय मैसूर-युद्ध

(1790-92 ई. में)

तीसरा युद्ध 1790 ई. में शुरू हुआ था। जब गर्वनर जनरल लॉर्ड कॉर्नवॉलिस ने टीपू का नाम कंपनी के मित्रों की सूची से हटा दिया था। तृतीय मैसूर युद्ध का कारण भी अंग्रेज़ों की दोहरी नीति थी। 1769 ई. में हैदरअली और 1784 ई. में टीपू सुल्तान के साथ की गयी संधि की शर्तों के विरुद्ध अंग्रेज़ों ने 1788 ई. में निज़ाम को इस आशय का पत्र लिखा कि हम लोग टीपू सुल्तान से उन भूभागों को छीन लेने में आपकी सहायता करेंगे जो निज़ाम के राज्य के अंग रहे हैं।

अंग्रेज़ों की इस विश्वासघाती नीति को देखकर टीपू सुल्तान के मन में उनके शत्रुतापूर्ण अभिप्राय के संबंध में कोई संशय न रहा। अत: 1789 ई. में अचानक ट्रावनकोर (त्रिवंकुर) पर आक्रमण कर दिया, और उस भू-भाग को तहस-नहस कर डाला। अंग्रेज़ों ने इस आक्रमण को युद्ध का कारण बना लिया और पेशवा और निज़ाम से इस शर्त पर गुटबन्दी कर ली कि वे दोनों विजित प्रदेशों का बराबर भागों में बँटवारा कर लेंगे। इस प्रकार प्रारंभ हुआ तृतीय मैसूर युद्ध 1790 से 1792 ई. तक चलता रहा।

इस युद्ध में तीन संघर्ष हुए। 1790 ई. में तीन अंग्रेज़ी सेनाएँ मैसूर की ओर बढ़ी, उन्होंने डिंडीगल, कोयम्बतूर तथा पालघाट पर अधिकार कर लिया, फिर भी उनको टीपू के प्रबल प्रतिरोध के कारण कोई महत्त्व की विजय प्राप्त न हो सकी। इस विफलता के कारण स्वंय लॉर्ड कार्नवालिस ने, जो गवर्नर जनरल भी था, दिसम्बर 1790 ई. में प्रारम्भ हुए अभियान का नेतृव्य अपने हाथों में ले लिया। वेल्लोर और अम्बर की ओर से बढ़ते हुए कार्नवालिस ने मार्च, 1791 ई. में बंगलोर पर अधिकार कर लिया और टीपू की राजधानी श्रीरंगपट्टनम की ओर बढ़ा। लेकिन टीपू की नियोजित ध्वंसक भू-नीति के कारण अंग्रेज़ों की सेना को अनाज का एक दाना न मिल सका और कार्नवालिस को अपनी तोपें कीलकर पीछे लौटना पड़ा। तीसरा अभियान, जो 1791 ई. की गर्मियों में प्रारंभ हुआ, अधिक सफल रहा। अंग्रेज़ी सेनाओं का नेतृव्य करते हुए कार्नवालिस ने पुन: टीपू की कई पहाड़ी चौकियों पर अधिकार कर लिया और 1792 ई. में एक विशाल सेना के साथ श्रीरंगपट्टनम पर घेरा डाल दिया। राजधानी की ब्राह्य प्राचीरों पर शत्रुओं का अधिकार हो जाने पर टीपू ने आत्मसमर्पण कर दिया और मार्च 1792 ई. में श्रीरंगपट्टनम की संधि के द्वारा युद्ध समाप्त हुआ।

इसके अनुसार टीपू ने अपने दो पुत्रों को बंधक के रूप में अंग्रेज़ों को सौंप दिया और तीन करोड़ रुपये युद्ध के हरजाने के रूप में दिये, जो तीन मित्रों, अंग्रेज़, निज़ाम, मराठा में बराबर बाँट लिये गये। साथ ही टीपू ने अपने राज्य का आधा भाग भी सौंप दिया, जिसमें से अंग्रेज़ों में दिंडिगल, बारा महाल, कुर्ग और मलावार अपने अधिकार में रखकर टीपू सुल्तान के राज्य का समुद्र से संबंध काट दिया और उन पहाड़ी दर्रो को छीन लिया, जो दक्षिण भारत के पठारी भू-भाग के द्वार थे। मराठों को वर्धा (वरदा) और कृष्णा नदियों व निज़ाम को कृष्णा पनार नदियों के बीच के भू-खण्ड मिले।

चतुर्थ मैसूर युद्ध
चामुण्डी पर्वत पर स्थित महिषासुर की प्रतिमा, मैसूर

(1799 ई. में)
चौथा युद्ध गर्वनर जनरल लॉर्ड मॉर्निंग्टन, बाद में वेलेज़ली ने इस बहाने से शुरू किया कि टीपू को फ़्रांसीसियों से सहायता मिल रही है। अल्पकालिक, परन्तु भयानक सिद्ध हुआ। इसका कारण टीपू सुल्तान द्वारा अंग्रेज़ों के आश्रित बन जाने के संधि प्रस्ताव को अस्वीकार कर देना था, तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेज़ली को टीपू की ब्रिटिश विरोधी गतिविधियों का पूर्ण विश्वास हो गया था। उसे पता चला कि 1792 ई. की पराजय के उपरांत टीपू ने फ़्राँस, कुस्तुनतुनियाँ और अफ़ग़ानिस्तान के शासकों के साथ इस अभ्रिप्राय से संधि का प्रयास किया था कि भारत से अंग्रेज़ों को निकाल दिया जाए। वेलेज़ली ने टीपू द्वारा आश्रित संधि के अस्वीकार को युद्ध का कारण बना लिया। उसने निज़ाम और पेशवा के साथ इस आधार पर एक गठबंधन किया कि युद्ध में जो लाभ होगा, उसका तीनों में बराबर बँटवारा हो जाएगा।

अंग्रेज़ों की तीन सेनाएँ क्रमश: जनरल हेरिस, जनरल स्टीवर्ट और गवर्नर जनरल के भाई वेलेज़ली, जो आगे चलकर ड्यूक ऑफ़ वेलिंगटन हुआ के नेतृव्य में तीन दिशाओं से टीपू के राज्य की ओर बढ़ी। दो घमासान युद्धों में टीपू की पराजय हुई और उसे श्रीरंगपट्टनम के दुर्ग में शरण लेनी पड़ी। दुर्ग 17 अप्रैल को घेर लिया गया और 4 मई, 1799 ई. को उस पर अधिकार हो गया। वीरतापूर्वक दुर्ग की रक्षा करते हुए टीपू युद्ध में मारा गया। उसके पुत्र ने आत्म समर्पण कर दिया। विजयी अंग्रेज़ टीपू के राज्य को बराबर-बराबर तीन भागों में अपने मित्रों में नहीं बाँटना चाहते थे, अत: उन्होंने मैसूर के मुख्य और मध्यवर्ती भाग पर कृष्णराज को सिंहासनासीन किया, जो मैसूर के उस पुराने राजा का वंशज था, जिसे हैदरअली ने अपदस्थ किया था।

टीपू के राज्य के बचे हुए भू-भागों में से कनास, कन्नड़, कोयम्बतूर और श्रीरंगपट्टनम कम्पनी के राज्य में मिला लिए गए। मराठों ने जिन्होंने इस युद्ध में कोई भी सक्रिय भाग नहीं लिया था, हिस्सा लेना अस्वीकार कर दिया। निज़ाम को टीपू के राज्य का उत्तर पूर्व वाला कुछ भू-भाग मिला, जिसे उसने 1800 ई. में कम्पनी को सौंप दिया। इस प्रकार चतुर्थ मैसूर युद्ध की समाप्ति पर मैसूर का सम्पूर्ण राज्य अंग्रेज़ों के नियंत्रण में आ गया।

यातायात और परिवहन

मैसूर शहर दो उत्तरी रेलमार्गों के जंक्शन पर स्थित है और भारत की प्रमुख पश्चिमी सड़क प्रणाली पर एक महत्त्वपूर्ण विभाजक बिंदु है।

वायु मार्ग

मैसूर में मैसूर हवाई अड्डा है, जो शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से सभी प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें आती-जाती हैं।

रेल मार्ग

बैंगलोर से मैसूर के बीच अनेक रेलें चलती हैं। शताब्दी एक्सप्रेस मैसूर को चेन्नई से जोड़ती है।

सड़क मार्ग

राज्य राजमार्ग मैसूर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ते हैं। कर्नाटक सड़क परिवहन निगम और पड़ोसी राज्यों के परिवहन निगम तथा निजी परिवहन कंपनियों की बसें मैसूर से विभिन्न राज्यों के बीच चलती हैं। यह शहर सड़क द्वारा बैंगलोर से 139 किलोमीटर, हम्पी से 400 किलोमीटर, दिल्ली से 2,230 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

उद्योग और व्यापार

मैसूर एक महत्त्वपूर्ण निर्माण एवं व्यापारिक केंद्र है। मैसूर में सूती एवं रेशमी वस्त्र, चावल, तेल की मिलें, चंदन का तेल और रसायनिक उर्वरक उद्योग हैं। शहर के उद्योगों को बिजली पूर्व में स्थित शिवसमुद्रम के निकट पनबिजली गृह से मिलती है। मैसूर के कुटीर उद्योगों में बुनाई, तंबाकू, कॉफ़ी प्रसंस्करण और बीड़ी निर्माण शामिल हैं। यह क्षेत्र हाथीदांत, धातु और लकड़ी की अपनी कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है।

रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाज़ार स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए संग्रहण केंद्र का काम करता है। मैसूर में काली मिट्टी के विशाल भूभाग पर कपास उगाया जाता है। यहाँ से चावल, मोटा अनाज और तिलहन का निर्यात किया जाता है। मैसूर की सरकारी सिल्क फैक्टरी में मैसूर की सिल्क की साड़ियाँ बनती हैं।

शिक्षण संस्थान

मैसूर अति सुन्दर परिष्कृत नगर है। मैसूर में 1916 में स्थापित मैसूर विश्वविद्यालय और कई संबद्ध महाविद्यालय हैं, जिनमें महाराजा कॉलेज, महिलाओं के लिए महारानी कॉलेज, युवराज साइंस कॉलेज, शारदाविलास टेरेजियन व अन्य कॉलेज शामिल हैं। यहाँ कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र है। अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग, एस. जे. कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, विद्यावर्द्धक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, मैसूर मेडिकल कॉलेज, जे. एस. एस. मेडिकल कॉलेज, जे. एस. एस. डेंटल ऐंड फ़ार्मेसी कॉलेज, फ़ारूक़िया डेंटल एंड फ़ार्मेसी कॉलेज, एस. डी. एम. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, विद्या विकास कॉलेज ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, जे. एस. एस. लॉ कॉलेज, शारदा लॉ कॉलेज, वी. वी. लॉ कॉलेज और महाजन लॉ कॉलेज शामिल हैं। कन्नड़ संस्कृति की प्रोन्नति के लिए भी कई संस्थान हैं।

पर्यटन

मैसूर अति सुन्दर परिष्कृत नगर है। यह एक पर्यटन स्थल भी है। मैसूर में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। मैसूर में क़िले, पहाड़ियाँ एवं झीलें भी हैं। मैसूर महलों, बगीचों और मंदिरों का नगर है। आज भी इसकी ख़ूबसूरती कायम है। कर्नाटक संगीत व नृत्य का यह प्रमुख केंद्र है।

पुराना क़िला

18वीं शताब्दी में यूरोपीय शैली में पुन:निर्मित एक पुराना क़िला, मैसूर के मध्य में स्थित है। क़िले के दायरे में महाराजा महल (1897 ई.) है, जिसमें हाथीदांत व सोने से निर्मित सिंहासन है।

पार्क एवं इमारतें

मैसूर में कर्ज़न पार्क, सिल्वर जुबली क्लॉक टावर (1927 ई.), गाँधी चौक और महाराजा की दो मूर्तियाँ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

पश्चिम में गोर्डोन पार्क के निकट भूतपूर्व ब्रिटिश रेज़िडेंसी (1805), प्रख्यात ओरिएंटल लाइब्रेरी, विश्वविद्यालय भवन, सार्वजनिक कार्यालय, जगमोहन महल और ललिता महल आदि अन्य प्रसिद्ध इमारतें हैं।

पहाड़ियाँ एवं झील

तीर्थयात्री बड़ी संख्या में चामुंडी पहाड़ी पर लगभग 1,064 मीटर दूर जाते हैं, जहाँ शिव के पवित्र बैल, नन्दी की अखंडित मूर्ति है। इस शिखर से दक्षिण की ओर स्थित नीलगिरि पहाड़ियों का सुंदर नज़ारा देखा जा सकता है।

कावेरी नदी पर मैसूर के पश्चिमोत्तर में 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विशाल कृष्णराव झील है, जिसमें बाँध भी बना है। इस बाँध के नीचे फ़व्वारे व झरनेयुक्त सीढ़ीदार वृन्दावन उद्यान हैं, जिन पर रात में रोशनी की जाती है।

अभयारण्य

पूर्व में स्थित सोमनाथपुर में होयसल वंश द्वारा निर्मित (1268 ई.) एक मंदिर है। वेणुगोपाल वन्य जीव उद्यान के एक भाग बांदीपुर अभयारण्य तक मैसूर से पहुँचा जा सकता है। यह गौर, भारतीय बाइसन और चीतल के झुंडों के लिए विख्यात है। यहाँ घूमने के लिए सड़कों का संजाल है। इससे लगकर ही तमिलनाडु राज्य का मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। यह कावेरी व उसकी नदियों का अपवाह क्षेत्र है।

पूर्व में स्थित सोमनाथपुर में होयसल वंश द्वारा र्निर्मित (1268 ई.) एक मंदिर है।

ख़रीदारी

सोमनाथपुर मंदिर, मैसूर

सिल्क की साड़ियों को लेने के लिय आप केआर सर्कल पर बने फैक्टरी शोरूम और थोक बाज़ार जा सकते हैं। मैसूर की असली चंदन की लकड़ी के सामान लिए सय्याजी राव रोड पर बने कावेरी आर्ट एंपोरियम जा सकते हैं। यह एंपोरियम सरकार द्वारा संचालित है। सय्याजी राव रोड पर बनी देवराज बाज़ार में ख़ूबसूरत शहरी चित्रकारी करी तसवीर मिलती हैं। इस बाज़ार में बहुत साफ-सफाई है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार मैसूर शहर की जनसंख्या 7,42,261 है। मैसूर ज़िले की कुल जनसंख्या 26,24,911 है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख