अशोक कुमार सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अशोक कुमार सिंह

डॉ. अशोक कुमार सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1959 को मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) के नरायनपुर ग्राम में हुआ था।

शिक्षा

प्रारंभिक शिक्षा- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शेरपुर, मिर्जापुर।
उच्च शिक्षा- काशी हिंदू विश्वविद्यालय, स्नातक (1978), स्नातकोत्तर (1980), पी.एच.डी (1984)। एक वर्ष तक (1984-85) काशी विद्यापीठ, वाराणसी के नरेन्द्रदेव पुरातत्त्व-संग्रहालय विभाग, में अध्यापन।

कार्यक्षेत्र

  • पिछले 20 वर्षों से कई पुरातात्विक स्थलों (इमलीडीह, वैना, भूड़ाडीह, अकथा और अगियाबीर) के उत्खनन का निर्देशन एवं सरयूपार एवं मध्य गंगा घाटी का विस्तृत सर्वेक्षण- कार्य। अनेक शोध- निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
  • कई पुरातात्विक कमेटियों की आजीवन सदस्यता।
  • विदेशों एवं भारत में अनेक पुरातात्विक सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता।
  • डॉ. अशोक कुमार सिंह वर्तमान में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

सिंह, अशोक कुमार उत्तर प्रदेश के प्राचीनतम नगर (हिन्दी)। भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली।

संबंधित लेख